ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत की अडिग शक्ति की उद्घोषणा : सम्राट चौधरी

ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत की अडिग शक्ति की उद्घोषणा : सम्राट चौधरी

ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत की अडिग शक्ति की उद्घोषणा : सम्राट चौधरी
Modified Date: May 7, 2026 / 02:46 pm IST
Published Date: May 7, 2026 2:46 pm IST

पटना, सात मई (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर बुधवार को इसे आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ ‘‘भारत की अडिग शक्ति की उद्घोषणा’’ बताया।

ऑपरेशन सिंदूर सात से 10 मई 2025 के बीच भारतीय सेना के तीनों अंगों (थलसेना, वायुसेना और नौसेना) तथा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा देश की पश्चिमी सीमा पर चलाया गया सैन्य अभियान था, जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी तथा सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया था।

यह अभियान 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में चलाया गया था। आतंकी हमले में 25 पर्यटकों और एक स्थानीय निवासी की मौत हो गई थी।

चौधरी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य अभियान नहीं था, बल्कि आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ भारत की अडिग शक्ति की उद्घोषणा था। हमारे वीर जवानों ने अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए दुश्मन की कुटिल साजिशों को नाकाम कर दिया तथा दुनिया को यह संदेश दिया कि भारत अपने सम्मान और नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।’’

मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर को ‘‘शौर्य की पहचान’’ बताते हुए कहा कि नया भारत अब चुप नहीं रहता, बल्कि निर्णायक कार्रवाई करता है।

भाषा

कैलाश सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में