नींबू तोड़ने को लेकर हुए विवाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या

Ads

नींबू तोड़ने को लेकर हुए विवाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या

  •  
  • Publish Date - May 13, 2026 / 01:13 AM IST,
    Updated On - May 13, 2026 / 01:13 AM IST

नालंदा, 12 मई (भाषा) बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार को पेड़ से ‘‘नींबू तोड़ने’’ को लेकर एक बुजुर्ग व्यक्ति ने एक किशोर को कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना जिले के सकरावा गांव में हुई।

नालंदा के पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने कहा, ‘‘ग्रामीणों के मुताबिक, किशोर ने बुजुर्ग के पेड़ से नींबू तोड़ लिए थे जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और किशोर पर हमला कर दिया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं ताकि घटना की वास्तविक वजह सामने आ सके।”

भाषा खारी संतोष

संतोष