Iran Bus Accident: एक झटके में खत्म हो गई 11 लोगों की जिंदगी, सड़क पर फड़फड़ाते मिले 24 लोग, हादसे का मंजर देख हर कोई रह गया दंग

Ads

Iran Bus Accident: एक झटके में खत्म हो गई 11 लोगों की जिंदगी, सड़क पर फड़फड़ाते मिले 24 लोग, हादसे का मंजर देख हर कोई रह गया दंग

  •  
  • Publish Date - September 26, 2026 / 01:25 PM IST,
    Updated On - September 26, 2026 / 01:28 PM IST

Iran Bus Accident | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • बस हादसे में 11 लोगों की मौत
  • दुर्घटना में 24 लोग घायल
  • अस्पताल में उपचार जारी

तेहरान: Iran Bus Accident ईरान में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत (11 Killed in Iran) हो गई। (Iran Road Accident) जबकि 24 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। (Iran Accident News)

नींद आने के कारण हुआ हादसा

सरकारी टेलीविजन ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह हादसा ईरान के मरकजी प्रांत में सावेह-हमेदान फ्रीवे पर हुआ। प्रांतीय यातायात पुलिस के अनुसार, चालक थका हुआ था और उसे नींद आने के कारण यह दुर्घटना हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी नहीं दी कि बस कहां जा रही थी।

सुरक्षा का रिकॉर्ड बेहद खराब

ईरान का सड़क सुरक्षा का रिकॉर्ड बेहद खराब है। यहां सड़क दुर्घटनाओं में हर साल 17,000 से अधिक लोगों की मौत होती है। विशेषज्ञों के अनुसार, इसके पीछे असुरक्षित वाहन, यातायात नियमों की व्यापक अनदेखी और अपर्याप्त आपातकालीन सेवाएं प्रमुख कारण हैं। इस महीने की शुरुआत में भी पश्चिमी शहर सनंदाज के पास एक ईंधन टैंकर के कई अन्य वाहनों से टकराने से 11 लोगों की मौत हो गई थी और सात अन्य घायल हो गए थे।

इन्हें भी पढ़ें:-

ईरान में यह हादसा कहां हुआ?

यह दुर्घटना ईरान के मरकजी प्रांत में सावेह-हमेदान फ्रीवे पर हुई।

हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

इस सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई।

कितने लोग घायल हुए हैं?

हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।