RJD Review Meeting: RJD की समीक्षा बैठक में जमकर हंगामा, तेजस्वी यादव ने इस बात के लिए किया इनकार तो लालू ने दी समझाइश, जानें समीक्षा बैठक की Inside Story
RJD Review Meeting: RJD की समीक्षा बैठक में जमकर हंगामा, तेजस्वी यादव ने इस बात के लिए किया इनकार तो लालू ने दी समझाइश, जानें समीक्षा बैठक की Inside Story
RJD Review Meeting || Image- ANI News File
- RJD को बिहार विधानसभा चुनाव में 143 में से केवल 25 सीटों पर जीत मिली
- समीक्षा बैठक में तेजस्वी यादव ने पहले नेतृत्व से इनकार किया
- लालू यादव के प्रस्ताव और विधायकों की सहमति के बाद तेजस्वी विधायक दल के नेता बने
पटना: Bihar Election Result 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में RJD को कारारी हार का सामना करना पड़ा है। 143 सीटों में मात्र 25 सीटों पर ही जीत मिली है। जिसके बाद आज RJD जीते और हारे हुए प्रत्याशियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में राघोपुर के विधायक तेजस्वी यादव को राजद विधायक दल का नेता चुना गया है। बैठक में निर्वाचित विधायकों के अलावा लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, मीसा भारती समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। हालांकि लालू प्रसाद और राबड़ी देवी बैठक खत्म होने से पहले ही बाहर निकल गए। यह बैठक तेजस्वी यादव के आवास पर हुई।
Tejashwi Yadav तेजस्वी यादव ने विधायक दल का नेता बनने से किया था इनकार
आपको बता दें कि आज हुई आरजेडी विधायक दल की बैठक में तेजस्वी यादव ने विधायक दल का नेता बनने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह अब सिर्फ एक विधायक की भूमिका में रहकर संगठन को मजबूत करना चाहते हैं। तेजस्वी ने कहा, ‘मेरे पिता लालू प्रसाद यादव ने इस पार्टी को खड़ा किया है। मैंने पूरी मेहनत की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसलिए मैं विधायक दल का नेता नहीं बनना चाहता हूं।’
RJD Review Meeting लालू यादव के हस्तक्षेप के बाद बदला माहौल
तेजस्वी के इंकार के बाद बैठक में सन्नाटा छा गया। जिसके बाद लालू यादव के प्रस्ताव और विधायकों की मुहर के बाद तेजस्वी मान गए। लालू ने कहा कि तेजस्वी ने पूरी निष्ठा और मेहनत से चुनाव लड़ा है, इसलिए नेतृत्व उनके हाथ में ही रहना चाहिए।
- All India Forest Sports Meet 2025: देवभूमि में चमके छत्तीसगढ़ के सितारे.. 13वीं बार ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी किया अपने नाम, मिल रही चौतरफा बधाई…
- Nagpur Accident News Today: एक और दर्दनाक हादसा, देखते ही देखते आग के गोले में बदल गया कंटेनर, जलकर 32 की मौत

Facebook


