गया-पटना रेलखंड पर चोरों ने 25 हजार वोल्ट की ओएचई तार काटी, रेल परिचालन करीब तीन घंटे बाधित

गया-पटना रेलखंड पर चोरों ने 25 हजार वोल्ट की ओएचई तार काटी, रेल परिचालन करीब तीन घंटे बाधित

गया-पटना रेलखंड पर चोरों ने 25 हजार वोल्ट की ओएचई तार काटी, रेल परिचालन करीब तीन घंटे बाधित
Modified Date: July 9, 2026 / 03:54 pm IST
Published Date: July 9, 2026 3:54 pm IST

पटना, नौ जुलाई (भाषा) गया-पटना रेलखंड पर तेहटा और जहानाबाद स्टेशनों के बीच चोरों द्वारा ओवरहेड विद्युतीकरण (ओएचई) की तांबे की तार काटकर चोरी किए जाने की एक घटना में रेल परिचालन करीब तीन घंटे तक प्रभावित रहा। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

हालांकि, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जांच की जा रही है।

पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा, ‘‘बृहस्पतिवार तड़के करीब 3.05 बजे गया-पटना रेलखंड पर तेहटा और जहानाबाद स्टेशनों के बीच चोरों ने 25,000 वोल्ट की ओएचई तार (करीब 100 मीटर) काट ली, जिससे रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। प्रभावित डाउन दिशा की ट्रेनों का परिचालन सिंगल लाइन वर्किंग के तहत कराया गया।’’

उन्होंने बताया कि रेलवे कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत की और सुबह 6.26 बजे इसे परिचालन के लिए उपयुक्त घोषित कर दिया।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने कहा, ‘‘आरपीएफ ने चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए जांच जारी है।’’

भाषा कैलाश

नरेश रंजन

रंजन


लेखक के बारे में