बिहार के गयाजी में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पांच संदिग्ध हिरासत में
बिहार के गयाजी में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पांच संदिग्ध हिरासत में
गयाजी, तीन मई (भाषा) बिहार के गयाजी जिले में 21-वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह वारदात शुक्रवार शाम को बेलागंज पुलिस थाना क्षेत्र में उस वक्त हुई जब महिला पैसेंजर ट्रेन से उतरी।
पुलिस अधीक्षक (नगर) कोटा किरण कुमार ने बताया कि यह घटना शाम 7.30 बजे से 8.30 बजे के बीच हुई, लेकिन पुलिस को इसकी सूचना अगले दिन दी गई।
उन्होंने बताया कि शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई थी और अबतक पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘पीड़िता का चिकित्सा परीक्षण किया जा चुका है और उसे सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है। हम फिलहाल हिरासत में लिये गए व्यक्तियों से पूछताछ कर रहे हैं।’’
पुलिस उपाधीक्षक (कानून और व्यवस्था) रवि प्रकाश ने बताया कि मामले को जल्द से जल्द सुलझा लिया जाएगा।
भाषा धीरज सुरेश
सुरेश

Facebook


