BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

छत्तीसगढ़ में 34 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ में 34 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ में 34 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया
Bhasha
Published: 16 Dec 2025 | 6:04 pmModified: 16 Dec 2025 | 6:04 pm

बीजापुर (छत्तीसगढ़), 16 दिसंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार को 34 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया, जिनमें से 26 पर सामूहिक रूप से 84 लाख रुपये का इनाम था।

बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) जितेंद्र यादव ने बताया कि सात महिलाओं सहित 34 नक्सलियों ने यहां वरिष्ठ पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

उन्होंने बताया कि यह नक्सली माओवादियों की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी, तेलंगाना राज्य कमेटी और आंध्र ओडिशा सीमा डिवीजन में सक्रिय थे।

अधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले प्रमुख नक्सलियों में पांड्रू पुनेम (45), रुकनी हेमला (25), देवा उइका (22), रामलाल पोयम (27) और मोटू पुनेम (21) शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक पर आठ लाख रुपये का इनाम है।

उन्होंने बताया कि पुनर्वास नीति के तहत, आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली अन्य सुविधाओं जैसे कौशल विकास प्रशिक्षण और अन्य सुविधाओं के साथ-साथ 50 हजार रुपये की तत्काल सहायता प्रदान की जाएगी।

राज्य सरकार की पुनर्वास नीति माओवादियों को हिंसा छोड़ने के लिए आकर्षित कर रही है।

यादव ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वालों नक्सलियों के परिवार भी चाहते हैं कि वे सामान्य जीवन जिएं और समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें।

उन्होंने बताया कि सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से प्रेरित होकर, पिछले दो वर्षों में दंतेवाड़ा जिले में 824 माओवादियों ने हिंसा छोड़ दी है और मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं।

पुलिस ने बताया कि पिछले दो वर्षों में छत्तीसगढ़ में शीर्ष माओवादियों सहित 2200 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

केंद्र सरकार ने मार्च, 2026 तक देश से नक्सलवाद को खत्म करने का संकल्प लिया है।

भाषा सं संजीव नोमान

नोमान

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: छत्तीसगढ़ में 34 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

30 Sept 2026 | 3:14 pm
भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

30 Sept 2026 | 2:49 pm
Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!

Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!

30 Sept 2026 | 2:30 pm