Bijapur IED Blast: नक्सलियों का कायराना करतूत! प्रेशर IED की चपेट में आई ग्रामीण महिला के पैर के उड़े चिथड़े, गंभीर रूप से घायल
नक्सलियों का कायराना करतूत…Bijapur IED Blast: Cowardly act of Naxalites! A rural woman’s leg was blown to pieces after she came under

Bijapur IED Blast | Image Source | IBC24
- नक्सलियों की कायराना हरकत,
- नक्सलियों के लगाए प्रेशर IED की चपेट में आई ग्रामीण महिला,
- पैर के उड़े चिथड़े, गंभीर रूप से घायल,
बीजापुर: Bijapur IED Blast जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत उसपरी गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ जहां एक महिला आईईडी विस्फोट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे में महिला का एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसके हाथ में भी गंभीर चोटें आई हैं।
कैसे हुआ हादसा?
Bijapur IED Blast प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बोड़गा की निवासी सरस्वती ओयम सुबह 6 बजे अपने घर से निकली थी। रास्ते में माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोटक की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। माओवादियों ने यह विस्फोटक सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए लगाया था, लेकिन दुर्भाग्यवश, इसकी चपेट में एक निर्दोष महिला आ गई।
इलाज के लिए किया गया रेफर
Bijapur IED Blast घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचना दी। महिला को पहले भैरमगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जगदलपुर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी टांग का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, और आगे के इलाज के लिए विशेष देखभाल की जरूरत है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत उसपरी गांव के पास हुई। हादसा सुबह 6 बजे हुआ, जब सरस्वती ओयम नाम की महिला अपने घर से निकली थी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Bijapur IED Blast: Cowardly act of Naxalites! A rural woman's leg was blown
बीजापुर
और भी पढ़ें ›
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm