Recovery with Mahtari Vandana Yojana Beneficiary: महतारी वंदन योजना के अपात्र हितग्राहियों से शुरू हुई वसूली, विभाग ने वापस लिए 30 लाख रुपए, गलत जानकारी देकर ले रहे थे योजना का लाभ
Recovery with Mahtari Vandana Yojana Beneficiary: महतारी वंदन योजना के अपात्र हितग्राहियों से शुरू हुई वसूली, विभाग ने वापस लिए 30 लाख रुपए, गलत जानकारी देकर ले रहे थे योजना …

Recovery with Mahtari Vandana Yojana Beneficiary: महतारी वंदन योजना के अपात्र हितग्राहियों से शुरू हुई वसूली, विभाग ने वापस लिए 30 लाख रुपए, गलत जानकारी देकर ले रहे थे योजना का लाभ / Image: AI GEnerated
- 500 से अधिक अपात्र हितग्राही मिले, ₹30 लाख से ज्यादा की वसूली
- मृत हितग्राहियों के खातों में भी राशि ट्रांसफर होने का मामला सामने आया
- बिलासपुर में 4,17,902 महिला हितग्राहियों में से 4,11,989 की KYC पूरी
बिलासपुर: Recovery with Mahtari Vandana Yojana Beneficiary छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए 'महतारी वंदन योजना' की शुरुआत की थी। इस महत्वकांक्षी योजना के माध्यम से महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की राशि प्रदान की जाती है। अब तक सरकार ने 31 किश्त का भुगतान कर दिया है। लेकिन दूसरी ओर इस योजना का सत्यापन भी किया जा रहा है, जिसमें कई गड़बड़ी सामने आ रही है। खबर आ रही हे कि सत्यापन के दौरान बिलासपुर में 500 से अधिक अपात्र हितग्राहियों की पहचान हुई है, जिसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 30 लाख रुपए की वसूली की गई है। बता दें कि जिले में कुल 4 लाख से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ ले रहीं हैं।
महतारी वंदन योजना के अपात्र हितग्राहियों से वसूली
Recovery with Mahtari Vandana Yojana Beneficiary मिली जानकारी के अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग ने गलत जानकारी देकर महतारी वंदन योजना का लाभ लेने वली 500 से अधिक महिलाओं से 30 लाख रुपए से अधिक की वसूली की है। विभाग ऐसे ही और हितग्राहियों की जांच कर रही है और आगे भी वसूली जारी रहेगी। बताया जा रहा है कि जांच के बाद गलत जानकारी देकर योजना का लाभ लेने वाले हितग्राहियों की संख्या बढ़ सकती है। साथ ही विभाग के सामने वसूली की भी समस्या हो सकती है।
मृत हितग्राहियों के परिजनों से वसूली
बता करें अब तक जारी हुई महतारी वंदन योजना की किश्त की तो बिलासपुर जिले में हितग्राहियों के खाते में 12.16 अरब रुपए जमा किए जा चुके हैं। लेकिन जांच के दौरान ऐसे भी मामले सामने आए हैं जिसमें कई हितग्राहियों की मौत हो चुकी है, बावजूद इसके उनके खाते में पैसे ट्रांसफर किए जा रहे थे। सत्यापन के दौरान जानकारी होने के बाद विभाग की ओर से हितग्राहियों के उत्तराधिकारियों से करीब 7 लाख 60 हजार रुपए की वसूली की जा चुकी है।
जांच के बाद बढ़ सकती है अपात्र हितग्राहियों की संख्या
योजना में पात्रता की जांच के लिए केवाईसी को भी महत्वपूर्ण आधार बनाया गया है। जिले में योजना से जुड़ी 4,17,902 महिलाओं में से 4,11,989 की केवाईसी पूरी हो चुकी है। इस तरह 98.58 प्रतिशत हितग्राहियों का सत्यापन पूरा हो गया है। शेष हितग्राहियों की केवाईसी और पात्रता जांच की प्रक्रिया जारी है। विभाग का मानना है कि शेष सत्यापन पूरा होने के बाद अपात्र हितग्राहियों के कुछ और मामले सामने आ सकते हैं।
क्या है महतारी वंदन योजना?
महिलाओं के साथ लिंग विभेद, असमानता को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधार लाने, आर्थिक स्वावलंबन तथा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और परिवार में उनकी निर्णय लेने की भूमिका को सुदृढ़ करने के दृष्टिकोण से महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा महतारी वंदन योजना मार्च 2024 से लागू की गई है। इस योजना के तहत प्रदेश सरकार अब तक 31 किश्त जारी कर चुकी है।
ये भी पढ़ें
- Seva Sankalp Abhiyan : पीएम के जन्मदिन पर वाराणसी में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- मोदी ने नक्सलवाद से मुक्ति दिलाई
- Vishwakarma Jayanti 2026: सीएम योगी ने गोरखनाथ और भगवान विश्वकर्मा से की पीएम मोदी के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना, PM को बताया नए भारत का शिल्पी
- Vegetable Oil Import Duty Cut: दिवाली से पहले आई राहत भरी खबर! घट सकते हैं खाने के तेल के दाम, सरकार उठा सकती है ये बड़ा कदम
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सत्यापन के दौरान 500 से अधिक अपात्र हितग्राहियों की पहचान होने की जानकारी सामने आई है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Recovery with Mahtari Vandana Yojana Beneficiary: Mahila Evam Bal Vikas Recover 30 Lakh from Fake Beneficiaries
बिलासपुर
और भी पढ़ें ›
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am