Today News and LIVE Update 28 November: छत्तीसगढ़ में फिल्मसिटी की राह और आसान.. दो महत्वपूर्ण पर्यटन परियोजनाओं के लिए 147.66 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत..
Today News and LIVE Update 28 November: राज्य की दो महत्वपूर्ण पर्यटन परियोजनाओं के लिए 147.66 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की है। इसके अंतर्गत 95.79 करोड़ रूपए की लागत …

Today News and LIVE Update 28 November: रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड को केंद्र सरकार से एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। केंद्र सरकार ने स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट 2024-25 के तहत राज्य की दो महत्वपूर्ण पर्यटन परियोजनाओं के लिए 147.66 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की है। इसके अंतर्गत 95.79 करोड़ रूपए की लागत से माना तूता रायपुर में चित्रोत्पला फिल्म सिटी का निर्माण तथा 51.87 करोड़ रूपए की लागत से माना तूता रायपुर में जनजातीय और सांस्कृतिक कन्वेंशन सेंटर का निर्माण शामिल है। छत्तीसगढ़ में इन परियोजनाओं के शुरू होने से राज्य में पर्यटन ढांचे को मजबूत करने और स्थानीय संस्कृति को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने में मदद मिलेगी। ये योजनाएं रोजगार सृजन, विकास और छत्तीसगढ़ को पर्यटन के वैश्विक मानचित्र में स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगी।
51.87 crore rupees released for the construction of film city in Chhattisgarh
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से 15 अक्टूबर 2024 को नई दिल्ली में मुलाकात कर छत्तीसगढ़ की पर्यटन गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट योजना के तहत राजधानी रायपुर में फिल्म सिटी, कन्वेंशन सेंटर, वेलनेस रिसॉर्ट और नेचर सिटी के लिए लगभग 300 करोड़ रुपये के प्रस्ताव प्रस्तुत किए थे जिसके परिप्रेक्ष में फिल्म सिटी और कन्वेंशन सेंटर निर्माण के लिए केंद्र सरकार से 147.66 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है।
पर्यटन मंत्रालय,भारत सरकार के इस ठोस कदम से छत्तीसगढ़ में फिल्म मेकिंग और फिल्म टूरिज्म के लिए फिल्म सिटी निर्माण के माध्यम से अपार संभावनाओं के द्वार खुल गए हैं। यह सफलता छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और राज्य को एक वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने की दिशा में नए अवसर खोल रही है।
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने आज झारखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इस तरह वे चौथी बार झारखंड के चीफ मिनिस्टर बनने वाले अकेले नेता बन गए है। राज्यपाल संतोष गंगवार ने हेमंत सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। फिलहाल उन्होंने अकेले ही पद और गोपनीयता की शपथ ली। किसी भी मंत्री ने उनके साथ शपथ नहीं ली है। हेमंत सोरेन राज्य के 14वें सीएम होंगे।
मैं, हेमन्त सोरेन, सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञान करता हूं कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा... pic.twitter.com/0EuOTy10kV
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 28, 2024
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
बालोद- खाना बनाने के दौरान पति पत्नी झुलसे
बालोद-
खाना बनाने के दौरान पति पत्नी झुलसे
राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी
कोतवाली थाना क्षेत्र के झलमला ग्राम की घटना
रायपुर में खुलेआम गुंडागर्दी का वीडियो आया सामने….
रायपुर में खुलेआम गुंडागर्दी का वीडियो आया सामने….
संपति विवाद गुंडागर्दी तक पहुंचा
गुंडों के बल पर दुकान खाली कराने का आरोप….
दुकान में घुसकर 15 – 20 लोगों ने सामान बाहर फेंका
विवाद के वीडियो में हिस्ट्रीशीटर महिला अपराधी भी दिखीं
सारेराह कारोबारी के परिवार से मारपीट कर दुकान कराई गई खाली
दो थानों के से 5 सौ मीटर दूर ही बदमाश मचाते रहे आतंक
राजधानी में फिर कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर CM विष्णु देव साय ने की घोषणा
जांजगीर- ट्रक ने बाइक सवार को कुचला
जांजगीर-
ट्रक ने बाइक सवार को कुचला
बाइक सवार की मौके पर मौत
ट्रक लेकर ड्राइवर हुआ फरार
पुलिस मौके पर पहुंची
इंदौर : सीबीआई भोपाल ने इंदौर के सीजीएसटी सुपरीटेंडेंट केपी रंजन को किया गिरफ्तार
इंदौर : सीबीआई भोपाल ने इंदौर के सीजीएसटी सुपरीटेंडेंट केपी रंजन को किया गिरफ्तार
15 हज़ार की रिश्वत लेने का है मामला
भोपाल सीबीआई के आठ अधिकारी इंदौर पहुंचे और रंजन को रिश्वत के आरोप में किया गिरफ्तार…
सुपरीटेंडेंट सीजीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट अनब्लॉक करने के बदले शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगने का है आरोप
भोपाल जीएसटी के आठ अधिकारी गोपनीय ढंग से इंदौर सीजीएसटी ऑफिस पहुंचे और केपी रंजन को किया गिरफ्तार
पंडरी डबल मर्डर मामले में बड़ा अपडेट
पंडरी डबल मर्डर मामले में बड़ा अपडेट
4 और आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
3 आरोपी खालबाडा और 1 आरोपी आमासिवनी से गिरफ्तार
मामले में अब तक हो चुकी है कुल 12 गिरफ्तारी
रामानुजगंज- फावड़ा लेकर सड़क बना रहे स्कूली छात्र
रामानुजगंज-
फावड़ा लेकर सड़क बना रहे स्कूली छात्र
सड़क में काम करते छात्रों का वीडियो आया सामने
रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत लुरगी का बताया जा रहा वीडियो
श्रम विभाग ने मामले में जांच कर कार्रवाई का दिया आश्वासन
IBC24 नहीं करता वायरल वीडियो की पुष्टि
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की ‘सनातन हिंदू एकता यात्रा’ जारी
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की ‘सनातन हिंदू एकता यात्रा’ जारी
झांसी में आज गृह मंत्री विजय शर्मा यात्रा में शामिल हुए
HM विजय शर्मा 20 किमी तक पदयात्रा किए
सड़क में बैठकर धीरेंद्र शास्त्री और डिप्टी CM चाय पिए
छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक कल
छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक कल
CM विष्णु देव साय सड़क सुरक्षा की करेंगे समीक्षा
बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की समीक्षा होगी
बैठक में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान पर चर्चा होगी
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “वह हार से बौखलाए हुए हैं। ईवीएम पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। लड़ना उनकी संस्कृति है…।”
दिल्ली: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा पर इस्कॉन, ईस्ट ऑफ कैलाश के निदेशक विजेंद्र नंदन ने कहा
दिल्ली: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा पर इस्कॉन, ईस्ट ऑफ कैलाश के निदेशक विजेंद्र नंदन ने कहा, “जितनी भी गिरफ्तारियां हुई हैं और जो मारपीट चल रही है वह बंद होना चाहिए। वर्तमान सरकार से हमारा अनुरोध है कि वह संज्ञान लें। इस्कॉन के मूल निवासी हैं और जो हिंदू समाज के लोग हैं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें…।”
बच्चे को जिंदा जलाने के मामले में आरोपी को मृत्युदंड की सजा
बच्चे को जिंदा जलाने के मामले में आरोपी को मृत्युदंड की सजा
सप्तम सत्र न्यायाधीश ने सुनाई मौत की सजा
साल 2022 अप्रैल को आरोपी पंचराम ने बच्चे को जलाया था जिंदा
एक तरफ प्रेम के मामले पड़ोस में रहने वाले बच्चों को आरोपी पंचराम ने बेमेतरा ले जाकर जलाया था जिंदा
प्यार में धोखा मिलने पर युवती ने की आत्महत्या
जबलपुर- प्यार में धोखा मिलने पर युवती ने की आत्महत्या
घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
सुसाईड नोट में बॉयफ्रेंड रोहित रैकवार पर लगाए प्रताड़ना के आरोप
परिजनों ने की आरोपी पर कार्यवाई की मांग
यादव कॉलोनी पुलिस चौकी में किया विरोध प्रदर्शन।
मुझे यकीन है कि पूरा गठबंधन बहुत अच्छे से काम करेगा: डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार
रांची: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह के बाद कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा, “यह झारखंड के लिए अच्छा दिन है। लोगों ने बहुत विश्वास दिखाया है। मुझे यकीन है कि पूरा गठबंधन बहुत अच्छे से काम करेगा। यह एक बड़ा सबक है क्योंकि उन्होंने उन्हें परेशान करने की कोशिश की। नेताओं को परेशान करने से कोई फायदा नहीं इसलिए , यह भी कर्नाटक के बाद के उदाहरणों में से एक है।”
#WATCH रांची: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह के बाद कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा, “यह झारखंड के लिए अच्छा दिन है। लोगों ने बहुत विश्वास दिखाया है। मुझे यकीन है कि पूरा गठबंधन बहुत अच्छे से काम करेगा। यह एक बड़ा सबक है क्योंकि उन्होंने उन्हें परेशान… pic.twitter.com/SyjqumEC6E
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2024
दशहरा मैदान से निकाली जा रही नारी शक्ति सम्मान यात्रा
इंदौर : दशहरा मैदान से निकाली जा रही नारी शक्ति सम्मान यात्रा
हाथों में शस्त्र लेकर प्रदर्शन करते चल रही बालिकाएं और महिलाएं
नारी शक्ति को समर्पित मेले की आज से हो रही शुरुआत
हिन्दू आध्यात्मिक मेले तक निकाली जाएगी यात्रा
अवैध कब्जों पर चल रहा निगम का बुलडोजर
शहर में निगम की चौतरफा कार्रवाई….
अवैध कब्जों पर चल रहा निगम का बुलडोजर….
शारदा चौक पर दशकों पुराना कब्जा निगम ने हटाया
फुलचौक, शारदा चौक, तात्यापारा रोड में हटाए गए कब्जे
भाठागांव में भी चला nig का बुलडोजर
रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवक की लाश
बिलासपुर: रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवक की लाश
गतौरा- जयरामनगर के बीच ट्रैक किनारे मिली लाश
ट्रेन से गिरकर युवक की मौत की जताई आशंका
झारखंड निवासी के रूप में हुई मृतक की पहचान
मस्तूरी थाना क्षेत्र का मामला
खड़ौला ग्राम पंचायत सचिव गिरफ्तार
कटनी- खड़ौला ग्राम पंचायत सचिव गिरफ्तार
लोकायुक्त ने 10 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
पीड़ित की शिकायत पर जबलपुर लोकायुक्त की कार्रवाई
पुलिस और हिंदू महासभा के सदस्यों के बीच झड़प में एक पुलिसकर्मी घायल
कोलकाता, पश्चिम बंगाल: पुलिस और हिंदू महासभा के सदस्यों के बीच झड़प में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ। बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ चल रहे अत्याचारों के विरोध में हिंदू महासभा के सदस्य मार्च कर रहे हैं।
#WATCH कोलकाता, पश्चिम बंगाल: पुलिस और हिंदू महासभा के सदस्यों के बीच झड़प में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ।
बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ चल रहे अत्याचारों के विरोध में हिंदू महासभा के सदस्य मार्च कर रहे हैं। pic.twitter.com/yecZHMIcuM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2024
खजराना थाना पुलिस ने अवैध वसूली करने वाले बदमाशो का निकाला जुलूस
इंदौर : खजराना थाना पुलिस ने अवैध वसूली करने वाले बदमाशो का निकाला जुलूस
50 से अधिक सीसीटीवी देखकर कर किया आरोपीयो को गिरफ्तार
आरोपी सोनू ओर सलमान को किया गिरफ्तार
हफ्ता वसूली के लिए आरोपियों ने की थी चाकूबाजी
खजराना थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस कर रही अन्य मामलों को लेकर आरोपीयो से पूछताछ
अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर घर में घुसा
बैकुंठपुर
अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर घर में घुसा
1 महीने के दुधमुंहे बच्चे की मौत
बड़ी मां घायल, इलाज जारी
ग्रामीणों ने वाहन चालक और सहयोगी को पीटा
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी
सिटी कोतवाली के जनकपुर इलाके की घटना
अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर घर में घुसा
बैकुंठपुर
अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर घर में घुसा
1 महीने के दुधमुंहे बच्चे की मौत
बड़ी मां घायल, इलाज जारी
ग्रामीणों ने वाहन चालक और सहयोगी को पीटा
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी
सिटी कोतवाली के जनकपुर इलाके की घटना
चिकन नहीं बनाने ने पत्नी की हत्या का मामला
सूरजपुर अपडेट
चिकन नहीं बनाने ने पत्नी की हत्या का मामला
आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जल्द आरोपी को पुलिस कोर्ट में करेगी पेश
आरोपी ने जलते हुए लकड़ी से किया था हमला
खड़गवा चौकी के जगन्नाथपुर इलाके का मामला
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए अरविंद केजरीवाल और AAP नेता राघव चड्ढा
रांची (झारखंड): AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और AAP नेता राघव चड्ढा झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
#WATCH रांची (झारखंड): AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और AAP नेता राघव चड्ढा झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। pic.twitter.com/MaP6dWukgi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2024
विजयपुर से चुनाव जीतने के बाद मुकेश मल्होत्रा का बड़ा खुलासा
विजयपुर से चुनाव जीतने के बाद मुकेश मल्होत्रा का बड़ा खुलासा
जब उम्मदीवार के तौर में मेरा नाम चल रहा था.तब मुझे धमकाया गया था……
रामनिवास रावत के रिश्तेदार जो TI है,sdop के साथ मेरे पास आए थे…….
उन्होंने मुझसे कहा की तुम्हे चुनाव नही लडाना है, नही तो तुम समझ सकते हो हम क्या कर सकते है…..
मुझे 5 करोड़ का आफर दिया, बोले 2 अभी ले लो 2 बाद में ले लेना….
और जब मैंने चुनाव लडा तो मुझे मारने की कोशिश की……
बीजेपी ने डकेतो को बुलाकर मुझे मारने की कोशिश की…..
लेकिन में डरा नही और चुनाव लडा……
पुलिस और अधिकारी सभी लोग बीजेपी के इशारे पर काम कर रहे थे…..
बूथ पर बैठे हमारे एंजेटो को अगवा किया…..
नही तो हम 50 हजार वोट से चुनाव जीतते……
ट्रीटमेंट प्लांट के बाहर लगी भीषण आग
उज्जैन
ट्रीटमेंट प्लांट के बाहर लगी भीषण आग
प्लास्टिक के पाइप में लगी आग
आग लगने का कारण अज्ञात
4 फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची
भैरवगढ़ थाना क्षेत्र की घटना
यशोदा बेन मोदी ने लिया खजराना गणेश का आशीर्वाद
इंदौर- पीएम नरेंद्र मोदी की धर्म पत्नी पहुंची
यशोदा बेन मोदी ने लिया खजराना गणेश का आशीर्वाद
15 मिनट गर्भगृह में किया पूजा-अर्चना
लॉयड कंपनी के सामने श्रमिकों की भूख हड़ताल
धार
लॉयड कंपनी के सामने श्रमिकों की भूख हड़ताल
भूख हड़ताल पर बैठे 3 श्रमिकों की बिगड़ी तबीयत
जिला अस्पताल किया गया है रेफर
प्रबंधन के खिलाफ कर रहे भूख हड़ताल
39 श्रमिकों को बिना नोटिस के काम से निकालने से नाराज
पिछले 11 दिनों से श्रमिक बैठे है भूख हड़ताल पर
पीथमपुर की लॉयड इंसुलेशन कंपनी का मामला
अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई
जशपुर: अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई
100 बोरी अवैध धान के साथ ट्रक जब्त
जशपुर से कुनकुरी धान मंडी लाया जा रहा था धान
कुनकुरी पुलिस कर रही अवैध धान पर कार्रवाई
सनसनीखेज डिजिटल अरेस्ट मामले मे पहली गिरफ्तारी
भोपाल
सनसनीखेज डिजिटल अरेस्ट मामले मे पहली गिरफ्तारी…
उत्तरप्रदेश के महोबा से फर्जी सिम उपलब्ध कराने वाले को भोपाल क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार..
डिजिटल अरेस्ट करने वाले शातिर गिरोह में एयरटेल का पीओएस एजेंट भी शामिल…
यही एजेंट लोगों को सिम एक्टिवेट करने का देता था झांसा…
सिम एक्टिवेट करने के नाम पर दो सिम इश्यू कर एक खुद ठगी के लिए करते थे इस्तेमाल…
घर-घर जाकर अलग-अलग गांव मे फ्री में सिम देने का देता था झांसा…
एक बार मे 2 सिम निकाल लेता था, एक सिम ग्राहक को देकर दूसरी सिम स्वंय रख लेता था…
एजेंट ठगी करने वाले गिरोह को फर्जी सिम देकर मोटी रकम लेता था…
अब तक लगभग 150 सिम सायबर अपराधियो के दे चुका है एजेंट…
मुख्य सरगना की तलाश जारी, आरोपी दुर्गेश पर क्राइम ब्रांच ने 10 हज़ार का इनाम घोषित किया…
भोपाल में बीते दिन इंजीनियर प्रमोद गोस्वामी को किया गया थ डिजिटल अरेस्ट जिसके बाद भोपाल क्राइम ब्रांच ने शुरू की थी जांच…
फर्जी आदेश कॉपी पर व्याख्यता बने BEO गिरफ्तार
कवर्धा: फर्जी आदेश कॉपी पर व्याख्यता बने BEO गिरफ्तार
स्कूली शिक्षा विभाग के अपर सचिव के नाम का फर्जी आदेश
फर्जी आदेश से मिला था बोड़ला के BEO का पद
तत्कालीन BEO ने संदेह होने पर में दायर की थी याचिका
पुलिस ने आरोपी दयाल सिंह को गिरफ्तार किया
हाई स्कूल बेंदरची में पदस्थ हैं आरोपी
कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई
प्रधानमंत्री ने हमें निर्देश दिया है कि इसके अगले चरण पर काम करें: मंत्री पीयूष गोयल
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, “पिछले साल जन विश्वास अधिनियम के तहत PM नरेंद्र मोदी ने 19 अलग-अलग मंत्रालयों के तहत 42 केंद्रीय कानूनों के 183 प्रावधानों से जेल की सजा को हटाकर भारतीय उद्योग जगत और आम आदमी को राहत दी। प्रधानमंत्री ने हमें… pic.twitter.com/INVOcZQwgq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2024
जबलपुर- पुलिस थाने के पीछे मन्दिर में चोरी
जबलपुर- पुलिस थाने के पीछे मन्दिर में चोरी
लार्डगंज पुलिस थाने के पीछे प्राचीन शिव मंदिर में चोरी
प्राचीन मूर्तियां, दानपेटी से कैश, पीतल के घण्टे भी ले उड़े चोर
आज तड़के अंजाम दी गई वारदात
लार्डगंज थाना पुलिस कर रही मामले की जांच।
जबलपुर- सरकारी रैन बसेरे में शराब-मटन पार्टी
जबलपुर- सरकारी रैन बसेरे में शराब-मटन पार्टी
CM के निर्देश पर हुए निरीक्षण में पकड़ी गई मटन पार्टी
गोकुलदास धर्मशाला में खुले में मटन पका रहे थे ठेका कर्मचारी
अपर आयुक्त अंकिता जैन ने एजेंसी को थमाया नोटिस
विभागीय जांच के बाद कड़ी कार्यवाई की कही बात।
इंदौर : यूरेशियन ग्रुप की मीटिंग में सुरक्षा के खास इंतजाम
इंदौर : यूरेशियन ग्रुप की मीटिंग में सुरक्षा के खास इंतजाम
आयोजन स्थल पर तैनात एंटी ड्रोन सिस्टम से रखी जा रही नजर
इंदौर पुलिस ने खुद तैयार करवाया है एंटी ड्रोन सिस्टम
किसी भी प्रकार के ड्रोन की तत्काल पुलिस को मिलेगी जानकारी
कार्यक्रम को देखते हुए बिना अनुमति फ्लाइंग ऑब्जेक्ट उड़ाने पर है प्रतिबंध
बैतूल- ट्रेन के एसी कोच में अचानक निकला धुआं
बैतूल-
ट्रेन के एसी कोच में अचानक निकला धुआं
ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच मची अफरा तफरी
पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में निकला धुआं
बी2 एसी कोच में निकला था धुंआ
करीब आधे घंटे तक पातालकोट एक्सप्रेस रुकी रही
धुएं पर काबू पाने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया
छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव रेलवे स्टेशन की घटना
बैतूल- रिहायशी इलाके में घुसा भालू पेड़ पर बैठा
बैतूल-
रिहायशी इलाके में घुसा भालू पेड़ पर बैठा
देर रात गांव में घुसा भालू
भालू आम के पेड़ पर चढ़कर बैठा
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट से लगा है इलाका
अब तक मौके पर वन विभाग के कर्मचारी नहीं पहुंचे
चोपना थाना क्षेत्र के लखमीपुर गांव का मामला
रायपुर दक्षिण के नवनिर्वाचित विधायक सुनील सोनी ने ली विधायक पद की शपथ
रायपुर दक्षिण के नवनिर्वाचित विधायक सुनील सोनी ने ली विधायक पद की शपथ
विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने दिलाई शपथ
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी है मौजूद
कंगना रनौत के मामले में आगरा न्यायालय में हुई सुनवाई
आगरा-
कंगना रनौत के मामले में आगरा न्यायालय में हुई सुनवाई
कंगना के द्वारा धरने पर बैठे किसानों के लेकर की गई थी बयान बाजी
आगरा के दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता रामशंकर ने वाद किया था दायर
कोर्ट के द्वारा इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख 12 दिसंबर की गई नियत
कंगना रनौत के दिल्ली एवं मनाली के पते पर कोर्ट के द्वारा भेजे गए नोटिस
अधिवक्ता रामशंकर ने बताया है कि कंगना की तरफ से ना तो कोई अधिवक्ता भेजा गया और ना ही अपना पक्ष रखा गया
प्रियंका गांधी वाड्रा के सांसद के रूप में शपथ लेने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के सांसद के रूप में शपथ लेने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “इससे हमें संसद में एक नई ऊर्जा और शक्ति मिली। वह अच्छी वक्ता हैं, हर चीज को वह अच्छी से समझती हैं और जनता की समस्या को उठाती हैं खासकर महिलाओं की समस्याओं को वो उठाने में सक्षम हैं इसलिए हमारे लिए ये खुशी की बात है और इससे हमारी पार्टी, देश और महिलाओं को लाभ मिलेगा।’
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के सांसद के रूप में शपथ लेने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “इससे हमें संसद में एक नई ऊर्जा और शक्ति मिली। वह अच्छी वक्ता हैं, हर चीज को वह अच्छी से समझती हैं और जनता की समस्या को उठाती हैं खासकर… pic.twitter.com/2LHhDpU2km
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2024
हेमंत सोरेन के झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर JMM सांसद महुआ माजी
रांची: हेमंत सोरेन के झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर JMM सांसद महुआ माजी ने कहा, “हमारे लिए और झारखंड के लिए ये ऐतिहासिक दिन है और जिस तरह से विपरीत परिस्थितियों में हेमंत सोरेन जी ने जो कमाल करके दिखाया है और तमाम ताकतें JMM और INDIA गठबंधन को हराने में लगी हुई थी लेकिन वे लोग यहां से खुद हार गए। जनता समझ गई कि कौन उनके लिए काम करने वाला है और कौन नहीं… जनता ने उन्हें अच्छा सबक सिखाया है।
#WATCH रांची: हेमंत सोरेन के झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर JMM सांसद महुआ माजी ने कहा, “हमारे लिए और झारखंड के लिए ये ऐतिहासिक दिन है और जिस तरह से विपरीत परिस्थितियों में हेमंत सोरेन जी ने जो कमाल करके दिखाया है और तमाम ताकतें JMM और INDIA गठबंधन को हराने में लगी हुई… pic.twitter.com/FP23peAVmI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2024
संसद सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा
दिल्ली: संसद सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “हमारी प्राथमिकता राष्ट्र से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाना होगी…हमारे लिए संविधान से ऊपर कुछ भी नहीं है और हम इसके लिए लड़ते रहेंगे।”
#WATCH दिल्ली: संसद सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “हमारी प्राथमिकता राष्ट्र से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाना होगी…हमारे लिए संविधान से ऊपर कुछ भी नहीं है और हम इसके लिए लड़ते रहेंगे।” pic.twitter.com/z2gGHWDkH7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2024
संभल हिंसा पर विपक्ष द्वारा दिए गए बयान पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
लखनऊ (यूपी): संभल हिंसा पर विपक्ष द्वारा दिए गए बयान पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “उपचुनाव में जो सपा का पराजय हुआ है वो उसका बदला प्रदेश का माहौल खराब करने में लगी हुई है उन्हें इससे बहुत नुकसान उठाना पड़ सकता है। चाहे इसमें उनका सांसद, विधायक या पदाधिकारी शामिल क्यों न हो…सपा गुंडे, अपराधी, माफिया, दंगाई, भ्रष्टाचारियों का एक गैंग है उन्हें समझना चाहिए कानून को जो भी हाथ में लेने की कोशिश करेगा तो कानून उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर करेगा…. आगे उन्होंने कहा, ” उपचुनाव में अखिलेश यादव को इतनी करारी हार हुई है कि उन्हें मिर्ची लगी हुई है। उसके कारण से वह रोज गिड़गिड़ाते रहते हैं..आप क्यों आग में घी डालने का काम कर रहे हैं आप अपने लोग को समझाने का प्रयास क्यों नहीं करते..वह चाहते हैं कि प्रदेश का माहौल बिगड़ जाए…
#WATCH लखनऊ (यूपी): संभल हिंसा पर विपक्ष द्वारा दिए गए बयान पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “उपचुनाव में जो सपा का पराजय हुआ है वो उसका बदला प्रदेश का माहौल खराब करने में लगी हुई है उन्हें इससे बहुत नुकसान उठाना पड़ सकता है। चाहे इसमें उनका सांसद, विधायक या… pic.twitter.com/pUlHYCMV7H
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2024
पेंड्रा- निजी स्कूल के सैकड़ों छात्र छात्राएं पहुंचे पेंड्रा थाना
पेंड्रा-
निजी स्कूल के सैकड़ों छात्र छात्राएं पहुंचे पेंड्रा थाना
स्कूल के सामने गंदगी फैलाए जाने से नाराज हैं
बच्चों सहित स्कूल प्रबंधन ने पुलिस से की शिकायत
गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की करने की मांग
पेंड्रा थाना क्षेत्र का मामला
कांग्रेस की विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बड़ी तैयारी…
कांग्रेस की विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बड़ी तैयारी…
कांग्रेस सरकार से मांगेगी एक साल के काम का श्वेत पत्र – उमंग सिंघार,नेता प्रतिपक्ष
IBC24 से बोले नेता प्रतिपक्ष – सरकार बताए अपनीउपलब्धियां
मुरैना- बोरवेल के गड्ढे में गिरा डॉगी का बच्चा
मुरैना-
बोरवेल के गड्ढे में गिरा डॉगी का बच्चा
SDFR की टीम रेस्क्यू में जुटी
15 फीट गहरा किया जा चुका है
300 फीट गहरा है बोरवेल
25 से 30 फीट और गहरा किया जाना है
पुलिस लाइन के क्वार्टरों में बने बोरवेल का मामला
टिकरापारा में दुष्कर्म पीड़िता को मारने की कोशिश….
टिकरापारा में दुष्कर्म पीड़िता को मारने की कोशिश….
जमानत पर छुटे आरोपी ने मोपेड से गिराकर जान लेने की कोशिश की…
मठपारा में अपनी सहेली के साथ मोपेड पर जा रही थी पीड़िता..
आरोपी निखिल यादव ने अपने साथी संकल्प कुमार के साथ गिराकर मारने का किया प्रयास…
भागने के पहले आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी….
दुष्कर्म की रिपोर्ट वापस नहीं ली तो जान से हाथ धोना पड़ेगा
टिकरापारा थाना पुलिस कर रही मामले की जांच
दमोह- लव जिहाद और धर्मान्तरण का मामला
दमोह-
लव जिहाद और धर्मान्तरण का मामला
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुस्लिम युवक गुड्डू उर्फ़ क़ासिम कसिम गिरफ्तार
पुलिस ने घेराबंदी कर जबलपुर से किया गिरफ्तार
दमोह के देहात थाना क्षेत्र का मामला
इंदौर- शहर में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग
इंदौर-
शहर में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग
राह चलती महिला से चेन स्नेचिंग
मामले का सीसीटीवी आया सामने
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का मामला
रेत माफियाओं ने मामूली विवाद पर की फायरिंग
मुरैना –
रेत माफियाओं ने मामूली विवाद पर की फायरिंग
पास में खड़े एक नाबालिग युवक को लगी गोली
गोली लगने से नाबालिग गंभीर घायल
ग्वालियर अस्पताल किया गया रेफर
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
महुआ थाना के साडू गांव का मामला
थाना प्रभारी द्वारा बदमाशों की थाने में लगाई गई क्लास
इंदौर : थाना प्रभारी द्वारा बदमाशों की थाने में लगाई गई क्लास
बदमाशो को अपराध नहीं करने की दिलाई गई शपथ
थाने में बदमाशों को लगवाई गई उठक बैठक
बदमाशों ने कहा कसम खाते हैं कि अब अपराध नहीं करेंगे
क्षेत्र में चिन्हित और आदतन बदमाशों को थाने लाया गया
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेद्र शास्त्री की हिंदू एकता यात्रा
भोपाल.
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेद्र शास्त्री की हिंदू एकता यात्रा
बागेश्वर धाम के हिन्दुओं को एक होने को लेकर दिए बयान पर बोले पूर्व कानून मंत्री पीसी शर्मा.
इस देश मे सब एक है,अलग है कहां.
वह संत है उनको प्रणाम करते है पर देश में सब एक है
चिंता करनी है तो मणिपुर और बांग्लादेश की करनी होगी.
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू सफर कर रहा है यह सब काम इंटरनेशनल लेवल पर होना चाहिए
धान खरीदी केंद्रों में बारदाने की कमी से किसान नाराज
राजिम
धान खरीदी केंद्रों में बारदाने की कमी से किसान नाराज
बेलटुकरी ,चरौदा धान खरीदी केंद्र में किसानों ने किया प्रदर्शन
धान बेचने आ रहे किसान बारदाने की कमी से हो रहे परेशान
चरौदा धान खरीदी में समिति ही बेच रही है 25 रुपय में बारदाना
समिति के बारदाना बेचने से किसानों में दिख रही नाराजगी
बारदाने की कमी से संकट में धान खरीदी
पूर्व महाधिवक्ता सतीश चंद्र को फिलहाल HC से राहत नहीं
बिलासपुर
पूर्व महाधिवक्ता सतीश चंद्र को फिलहाल HC से राहत नहीं
कोर्ट ने ACB से जवाब किया तलब
अदालत ने FIR पर स्टे देने से किया इनकार
अगली सुनवाई 2 हफ्ते बाद तय
निचली अदालत से पहले ही अग्रिम जमानत हो चुकी है खारिज
एम्बुलेंस में नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप
मऊगंज-
एम्बुलेंस में नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप
एम्बुलेंस चालक सहित 2 लोगों ने दिया घटना को अंजाम
पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
वारदात के बाद आरोपियों नें छिपाया वाहन
जननी एक्सप्रेस के लिए अनुबंध था प्राइवेट वाहन
पुलिस कर रही वाहन की तलाश
हनुमना थाना में परिजनों ने दर्ज कराई शिकाय
विधानसभा में विधायक निर्मला सप्रे का सीटिंग अरेंजमेट बदला
भोपाल- विधानसभा में विधायक निर्मला सप्रे का सीटिंग अरेंजमेट बदला
कांग्रेस अपने साथ नहीं बिठाएगी
छात्रों के लिए आये चाँवाल की अधीक्षक द्वारा की जा रही हेराफेरी
बीजापुर – छात्रों के लिए आये चाँवाल की अधीक्षक द्वारा की जा रही हेराफेरी
अधीक्षक द्वारा छात्रों के निवाला पर डाका डालते हुए महाराष्ट्र बेच रहा चाँवल
आधी रात चाँवल बेचते अधीक्षक हुआ कैमरे में कैद
मामला तरलागुडा रेसिडेंशियल बालक छात्रावास का
प्रियंका गांधी ने ली सांसद के रूप में शपथ
दिल्ली-
प्रियंका गांधी ने ली सांसद के रूप में शपथ
मां और भाई राहुल गांधी के साथ पहुंचीं थी लोकसभा
प्रियंका गांधी ने जीता है वायनाड से लोकसभा उपचुनाव
संसद में विपक्ष का संभल और अडानी मामले पर हंगामा
लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
कोरबा में फ्लोरा मैक्स कंपनी से ठगी महिलाएं CM हाउस पहुंची
रायपुर
कोरबा में फ्लोरा मैक्स कंपनी से ठगी महिलाएं CM हाउस पहुंची
चिट फंड कंपनी में पैसा लगाने के लिए इन महिलाओं ने प्राइवेट बैंकों से लोन लिया था
बैंक वाले वसूली के लिए दबाव बना रहे हैं
मुख्यमंत्री से बैंक का लोन माफ करवाने की मांग करने पहुंची है महिलाएं
कोरबा , जांजगीर चांपा क्षेत्र की महिलाएं सुबह से ही CM हाउस के पास धरना देकर बैठी हैं
पुलिस समझाइश देकर हटाने में जुटी
कंपनी से 4000 महिलाएं जुड़ी थी
3 साल पहले कंपनी अचानक बंद हो गई है
कम्पनी के कंपनी के डायरेक्टर को भी गिरफ्तार किया जा चुका है
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश की निवेश संभावनाओं ‘इन्वेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटी इन मध्यप्रदेश’ इंटरएक्टिव सेशन में शामिल होंगे
जर्मनी
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश की निवेश संभावनाओं ‘इन्वेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटी इन मध्यप्रदेश’ इंटरएक्टिव सेशन में शामिल होंगे
शाम 6:00 म्यूनिख में होगा कार्यक्रम
इस कार्यक्रम में काउंसलिंग जनरल ऑफ इंडिया, CII और इन्वेस्टर इंडिया, इंडो जर्मन चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे
80 प्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री निवेश संबंधित चर्चा करेंगे
इंटरेक्टिव सेशन के बाद उद्योग प्रतिनिधियों से वन टू वन चर्चा करेंगे
ऑटोमोबाइल, ऑटो कॉम्पोनेंट्स, इलेक्ट्रिकल व्हीकल, नवकरणीय ऊर्जा, खाद्य प्रसंस्करण, शिक्षा के सेक्टर पर रहेगा फोकस
यूरेशियन ग्रुप की बैठक के बाद केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस
इंदौर : यूरेशियन ग्रुप की बैठक के बाद केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस
जब तक सभी देशों का सहयोग न मिले तब तक भारत अकेले टेरर फंडिंग मनी लॉन्ड्रिंग पर रोक नही लगा सकता ,
डिजिटल करेंसी को लेकर चेलेंज है, लेकिन हम काम कर रहे है
भारत में वित्तीय अपराध करने वालो को भगोड़ा घोषित किया है उन्हें भी जल्दी पकड़ा जाएगा
गुजरात में किसी के भी पोर्ट ड्रग्स पकड़ा जाए हमने कार्रवाई की है
डिजिटल अरेस्ट महादेव एप्प जैसे फ्राड को रोकने के लिए भी बड़ी कार्रवाई की गई है
जातपात की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई भाई: नरोत्तम मिश्रा
नरोत्तम मिश्रा, पूर्व गृहमंत्री बोले…
जातपात की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई भाई
आपकी यात्रा जरूर निवाड़ी में है, लेकिन इसकी गूंज देशभर में है,
आप भी जुड़े इस यात्रा से, आपकी भी आहुति होना चाहिए,
इतिहास में नाम लिखने वाली यात्रा है,
सनातन की ज्वाला में अपना लिखवाइए,
सनातन को जो डेंगू कहते है, उनके चेहरे पर तमाचा है,
संस्कृति और संस्कार की रक्षा करनी है,
भगवा हिन्द की सोचा है, वो दिन दूर नहीं जब ये हो जाएं – नरोत्तम मिश्रा
प्रियंका गांधी अपने आवास से संसद भवन के लिए हुईं रवाना
प्रियंका गांधी अपने आवास से संसद भवन के लिए हुईं रवाना, लोकसभा में लेंगी शपथ
रिठौरा थाना प्रभारी जितेंद्र दोहरे निलंबित
मुरैना –
रिठौरा थाना प्रभारी जितेंद्र दोहरे निलंबित
मॉल में शॉपिंग करने गए थाना प्रभारी को SP ने किया निलंबित
SP भी गए थे मॉल में शॉपिंग करने, तभी दोनों का हुआ आमना सामना
बिना वरिष्ठ अधिकारियों को बताए गए थे थाना प्रभारी अपने क्षेत्र से बाहर
थाना प्रभारी को अनुशासन हीनता बताते हुए किया निलंबित
2 हाथियों ने इलाके में जमकर मचाया उत्पात
वाड्रफनगर-
2 हाथियों ने इलाके में जमकर मचाया उत्पात
हाथियों ने हुआरीपारा और मदनपुर में घरों को तोड़ा
ग्राम कोटराही, पेंडारी गांव में फसलों को पहुंचाया नुकसान
वन विभाग की टीम हाथियों से सावधान रहने कर रहा अपील
वन परिक्षेत्र वाड्रफनगर में है हाथियों का दल
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों का विरोध
इंदौर : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों का विरोध
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया अनूठा विरोध प्रदर्शन
बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद युनुस के पुतले को गाड़ी से बांधकर घसीटा
बांग्लादेश में गिरफ्तार किए गए इस्कॉन के प्रभु चिन्मय को रिहा करने की मांग की
बांग्लादेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की
बीजेपी पर लगाए हिंदुओं के हित में आवाज नहीं उठाने के आरोप
खुद को हिंदू पार्टी बताने वाली बीजेपी पर उठाए सवाल
कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल ने किया अनूठा प्रदर्शन
कांग्रेस पार्टी की बताया बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ
राज्यपाल मंगु भाई पटेल पहुंचे बीसीसी
राज्यपाल मंगु भाई पटेल पहुंचे बीसीसी
यूरेशियन ग्रुप के उद्घाटन सत्र में शामिल होने पहुंचे बीसीसी
राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी पहुंचे बीसीसी
मंत्री तुलसी सिलावट और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने की अगुवाई
शिवपुरी की घटना पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
भोपाल
शिवपुरी की घटना पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान….
मुख्यमंत्री ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश….
मृतक के परिजन को 4 लाख मुआवजे का ऐलान
मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पीड़ित परिवार से मिले…
प्रदेश में अशांति फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा : मुख्यमंत्री
मध्यप्रदेश में क्रूरता एवं अराजकता के लिए कोई स्थान नहीं : मुख्यमंत्री
प्रभारी मंत्री ने पीड़ित परिवार को सौंपा सहायता राशि का चेक….
मरवाही में नहीं थम रहा तेज रफ्तार का कहर
पेंड्रा-
मरवाही में नहीं थम रहा तेज रफ्तार का कहर
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर
हादसे में बाइक सवार 2 सगे भाईयों की हालत गंभीर
दोनों घायलों को बिलासपुर किया गया रेफर
मरवाही पुलिस घटना की जांच में जुटी
IIT इंदौर का नया इन्वेंशन
इंदौर
IIT इंदौर का नया इन्वेंशन
ज्यादा गर्मी में भी आंखों को ठंडक देने वाला चश्मा किया इन्वेंट
रेगिस्तान सहित एजेंडा गर्म क्षेत्रों में होगा उपयोगी
आर्मी जवानों को भी काम आएगा चश्मा
आंखों के लिए एकदम फ्लेक्सिबल होगा चश्मा
फिलहाल टेस्टिंग के लिए गया है चश्मा
मप्र में अब 48 मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे,अगले सत्र से शुरुआत
भोपाल…..
मप्र में अब 48 मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे,अगले सत्र से शुरुआत…..
प्रदेश में 5 नए सरकारी,12 निजी मेडिकल कॉलेज और खुलेंगे…
बुधनी,मंडला,श्योपुर,सिंगरौली,
राजगढ में शुरू होंगे सरकारी मेडिकल कॉलेज…
सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज में 150 सीटें होगी यानी 750 सीटें बढ़ जाएगी…
12 निजी मेडिकल कॉलेज खुलने से 1200 सीटें बढ़ जाएगी…
एमपी में MBBS की सीटें बढ़कर 1950 होने की संभावना…
अब प्रदेश में कुल 21 सरकारी और 15 निजी मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे..
प्रदेश में कुल 48 मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे प्रदेश टॉप 10 राज्यों में शामिल हो जायेगा….
इलाके में पड़ रही कड़ाके की ठंड
पेंड्रा- इलाके में पड़ रही कड़ाके की ठंड
सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज
जिले में 8 डिग्री पहुंचा तापमान
औसत 14 से 6 डिग्री कम पहुंचा तापमान
अमरकंटक में पारा 7 डिग्री दर्ज
छुईपाली टोल नाका के पास भीषण सड़क हादसा
सरायपाली-
छुईपाली टोल नाका के पास भीषण सड़क हादसा
तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर
बाइक सवार 3 लोगों की मौके पर मौत
ओवर टेक करने के दौरान हुआ हादसा
बसना पुलिस थाना क्षेत्र की घटना
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm