CG Assembly Election 2023: लांच हुआ AAP का चुनावी घोषणा पत्र, CM अरविंद केजरीवाल ने दी पांच गारंटी

Ads

CG Assembly Election 2023: सीएम केजरीवाल ने AAP का चुनावी घोषणा पत्र लांच कर दिया है। गुजरात पैटर्न पर आप ने चुनावी तैयारी की है।

  •  
  • Publish Date - August 19, 2023 / 03:15 PM IST,
    Updated On - August 19, 2023 / 03:17 PM IST

AAP's election manifesto was launched today

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कुछ ही महीने के अंदर विधानसभा चुनाव होने जा रहे है, जिसे लेकर सभी पर्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है। इस बार ‘आप’ पार्टी भी विधानसभा चुनाव को लेकर जोरों-शोरों से तैयारियों में जुट गई है। इसी बीच AAP का चुनावी घोषणा पत्र आज लांच हो गया है। वहीं, बता दें कि आज जनता के बीच आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम केजरीवाल रायपुर के दौर पर हैं।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने चुनावी घोषणा पत्र में 5 गारंटी लांच की है। मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात पैटर्न पर आप ने चुनावी तैयारी की है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जैनम मानस भवन में आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है। दोपहर 1:30 बजे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Mann) कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे हैं।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें