गिल के 21 गेंद पर 40 रन, फाजिल्का फाल्कंस ने लुधियाना लायंस को एक रन से हराया

Ads

गिल के 21 गेंद पर 40 रन, फाजिल्का फाल्कंस ने लुधियाना लायंस को एक रन से हराया

  •  
  • Publish Date - September 7, 2026 / 01:38 PM IST,
    Updated On - September 7, 2026 / 01:38 PM IST

मोहाली, सात सितंबर (भाषा) शुभमन गिल के 21 गेंद में 40 रन की मदद से उनकी टीम फाजिल्का फाल्कंस ने अर्शदीप सिंह की लुधियाना लायंस को शेर ए पंजाब टी20 लीग मैच में एक रन से हरा दिया ।

गिल ने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया ।

फाल्कंस के लिये सत्र का पहला मैच खेल रहे गिल ने टीम को अच्छी शुरूआत दी लेकिन वे 20 ओवर में नौ विकेट पर 170 रन ही बना सके । जवाब में लायंस की टीम 20 ओवर में 169 रन पर सिमट गई ।

लायंस के लिये कार्तिक चड्ढा ने चार ओवर में नौ रन देकर चार विकेट चटकाये ।

भाषा मोना

मोना

मोना