Air Canada Accident Video: भीषण विमान हादसा.. रनवे पर लैंडिंग के बाद एयर कनाडा की जोरदार टक्कर, तस्वीरें दिल दहलाने वाली

Air Canada Collision with Fire Truck Live Video: लागार्डिया एयरपोर्ट पर एयर कनाडा विमान और फायर इंजन की जोरदार टक्कर, कई घायल, राहत-बचाव जारी।

Air Canada Accident Video: भीषण विमान हादसा.. रनवे पर लैंडिंग के बाद एयर कनाडा की जोरदार टक्कर, तस्वीरें दिल दहलाने वाली

Air Canada Collision with Fire Truck Live Video || Image- Mario Nawfal File

Modified Date: March 23, 2026 / 11:45 am IST
Published Date: March 23, 2026 11:37 am IST
HIGHLIGHTS
  • एयर कनाडा CRJ-900 विमान हादसा
  • फायर इंजन से रनवे पर टकराव
  • लगभग 100 यात्री सुरक्षित, राहत कार्य जारी

न्यूयॉर्क: लागार्डिया हवाईअड्डे पर सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कनाडा के मॉन्ट्रियल से आ रहा बॉम्बार्डियर सीआरजे-900 विमान रनवे पर एक फायर इंजन से टकरा गया। (Air Canada Collision with Fire Truck Live Video) इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयर कनाडा एक्सप्रेस की फ्लाइट रनवे-4 पर लैंडिंग के बाद गेट की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना रात करीब 11:40 बजे की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विमान के अगले हिस्से को क्षतिग्रस्त देखा जा सकता है। वीडियो में यात्रियों को विमान से बाहर निकालते हुए और राहत-बचाव कार्य जारी दिख रहा है।

सवार थे करीब 100 यात्री

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे में चार फायरफाइटर्स गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ये सभी पोर्ट अथॉरिटी पुलिस विभाग से जुड़े बताए जा रहे हैं। विमान में करीब 100 यात्री सवार थे। घटना के बाद सभी का मेडिकल चेकअप किया जा रहा है। (Air Canada Collision with Fire Truck Live Video) घटना के बाद फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों के लिए ग्राउंड स्टॉप जारी कर दिया है। एयरपोर्ट की वेबसाइट के मुताबिक, सभी आने वाली उड़ानों को या तो डायवर्ट कर दिया गया है या उन्हें वापस भेजा गया है। फ़िलहाल इस हादसे में कितने घायल है, इसकी जानकारी और सटीक संख्या सामने नहीं आई हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

इनोविजन लिमिटेड का शेयर 10 प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ सूचीबद्ध

आसमान से चेतावनी, जमीन से जवाब: अमेरिकी सुरक्षा नेटवर्क की पूरी कहानी

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने शहीद दिवस पर भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया

यह भी पढ़ें:-

मणिपुर के थौबल में यूएनएलएफ (कोइरेंग) के 14 उग्रवादी गिरफ्तार

महाराष्ट्र में रेस्तरां व भोजनालयों को पीएनजी की आपूर्ति 20 प्रतिशत बढ़ाई गई: मंत्री

टीवीके ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown