Iran and Israel War: ईरान के समर्थन में घर का सोना-चांदी और बर्तन दान कर रहे भारत के लोग.. कहा, ‘जालिमों के खिलाफ हम भी लड़ेंगे’

Gold and Cash Donation Support for Iran: बड़गाम में लोग ईरान के समर्थन में ज्वेलरी, नकद और बर्तन दान कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल।

Iran and Israel War: ईरान के समर्थन में घर का सोना-चांदी और बर्तन दान कर रहे भारत के लोग.. कहा, ‘जालिमों के खिलाफ हम भी लड़ेंगे’

Iran and Israel War Latest Updates || Image- ANI News File

Modified Date: March 23, 2026 / 12:17 pm IST
Published Date: March 23, 2026 12:16 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बड़गाम से ईरान समर्थन वीडियो वायरल
  • महिलाएँ ज्वेलरी और बर्तन दान कर रही हैं
  • युवक ने कहा, इंसानियत का साथ दे रहे हैं

बड़गाम: ईरान और इजरायल के बीच मध्य एशिया में जोरदार जंग छिड़ी है। दुनियाभर के मुस्लिम देश ऐसे मौके पर ईरान के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। (Gold and Cash Donation Support for Iran) ईरानी सुप्रीमों ख़ामेनेई के मौत के बाद भारत समेत दुनियाभर के मुस्लिम देशों में जोरदार प्रदर्शन हुए थे। सभी इजरायल-अमेरिका के हमलों को इंसानियत के खिलाफ बताया था।

दान कर रहे हैं सोना-चांदी और बर्तन

इस बीच जम्मू-कश्मीर के बड़गाम से एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि, वहां के लोग, खासकर महिलायें ईरान के प्रति अपना समर्थन जाहिर करने के लिए और ईरानियों की मदद के लिए अपने जेवर, पैसा और बर्तन दान कर रहे है।

एक स्थानीय युवक ने बताया कि, “मस्जिद इमाम ज़मान में डोनेशन इकट्ठा करने के सच्चे मकसद से एक स्टॉल लगाया है। हमारी माताएँ और बहनें ज्वेलरी, कॉपर और कैश दे रही हैं ताकि हम ईरान को उसकी मौजूदा हालत में सपोर्ट कर सकें।” (Gold and Cash Donation Support for Iran) युवक ने कहा कि, ईरान का देकर वे इंसानियत का साथ दे रहें है। उसने इजरायल और अमेरिका को जालिम करार दिया है।

ईरान को अमेरिका की खुली धमकी

अमेरिका और ईरान के बीच भी तनाव चरम पर है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बना सकता है। (Gold and Cash Donation Support for Iran) जवाब में ईरान ने भी सख्त रुख अपनाते हुए क्षेत्रीय बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की धमकी दी है।

रणनीतिक जलमार्ग के बंद होने से बढ़ा तनाव

स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज इस संघर्ष का सबसे अहम केंद्र बन गया है। यह जलडमरूमध्य वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा संभालता है। इसके प्रभावित होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी इसका असर पड़ रहा है। (Iran and Israel War Latest Updates) जहाजों पर हमलों के कारण यहां से गुजरने वाला यातायात लगभग ठप हो चुका है।

इजराइल का दावा “सैन्य लक्ष्यों की दिशा में तेजी से प्रगति”

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया है कि उनके देश ने अपने सैन्य लक्ष्यों की दिशा में तेजी से प्रगति की है, जिसमें ईरान के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम को कमजोर करना शामिल है। (Gold and Cash Donation Support for Iran) हालांकि, जमीनी स्तर पर न तो ईरान में किसी बड़े विद्रोह के संकेत मिले हैं और न ही इस युद्ध के जल्द खत्म होने की कोई संभावना दिख रही है। लगातार हमलों और जवाबी कार्रवाइयों से हालात और गंभीर होते जा रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

इनोविजन लिमिटेड का शेयर 10 प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ सूचीबद्ध

आसमान से चेतावनी, जमीन से जवाब: अमेरिकी सुरक्षा नेटवर्क की पूरी कहानी

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने शहीद दिवस पर भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया

यह भी पढ़ें:-

मणिपुर के थौबल में यूएनएलएफ (कोइरेंग) के 14 उग्रवादी गिरफ्तार

महाराष्ट्र में रेस्तरां व भोजनालयों को पीएनजी की आपूर्ति 20 प्रतिशत बढ़ाई गई: मंत्री

टीवीके ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown