देखिए स्वतंत्र भारत में हॉकी का गोल्डन युग
देखिए स्वतंत्र भारत में हॉकी का गोल्डन युग
मुंबई। स्पोर्ट्स ड्रामा “गोल्ड” के ट्रेलर में ब्रिटिश भारत के तहत विजेताओं और स्वतंत्र भारत के किंवदंतियों को प्रस्तुत किया गया है जिन्होंने देश के लिए स्वर्ण जीत कर देश का सर गर्व से ऊपर कर दिया था।देश के लिए गर्व से हर किसी छाती चौड़ी करने के बाद, ट्रेलर में अक्षय कुमार द्वारा अभिनीत तपम दास के सपने को दिखाया गया है जो स्वतंत्र भारत के लिए पहली बार स्वर्ण जीतने का सपना अपने भीतर संजोय हुए है। एक सपने के साथ राष्ट्र को एकजुट करते हुए, ट्रेलर में फिल्म की देशभक्ति भावना को खूबसूरती से दर्शाया गया है।
“गोल्ड” में हॉकी के लिए भारत का पहला स्वर्ण जीतने का सपने देखने वाले एक व्यक्ति की यात्रा दिखाया जाएगा। आपको बता दे अक्षय कुमार अभिनीत स्पोर्ट्स ड्रामा में, राष्ट्र को गर्व बनाने के लिए टीम द्वारा सहन किये गए कड़े संघर्ष से दर्शकों को रूबरू करवाया जाएगा।अक्षय कुमार अभिनीत आगामी फ़िल्म ‘गोल्ड’ को 1948 में हुए ओलंपिक में स्वतंत्र भारत के पहले स्वर्ण पदक के 70 वर्षों को चिन्हित करते इस स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज किया जाएगा।
ये भी पढ़े –20 साल बाद IIFA अवॉर्ड में चला रेखा का जादू
भारत ने 12 अगस्त 1948 में ओलंपिक के दौरान एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता था। अक्षय कुमार अभिनीत आगामी फ़िल्म ‘गोल्ड’ को 1948 में हुए ओलंपिक में स्वतंत्र भारत के पहले स्वर्ण पदक के 70 वर्षों को चिन्हित करते इस स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज किया जाएगा।फ़िल्म “गोल्ड” के माध्यम से अभिनेता अक्षय कुमार पहली बार रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ मिल कर काम कर रहे है।रीमा कागती द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म के साथ टीवी अभिनेत्री मौनी रॉय बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखने जा रही है।
ये भी पढ़े –द बैंग टूर में जैकलिन ने लगाया सलमान के साथ ठुमके
टीज़र में एक हॉकी मैनेजर की यात्रा और स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में भारत को उसका पहला गोल्ड मैडल जीताने के जुनूनी सपनो को दिखाया गया है। जबकि हमने ब्रिटिश राज के तहत कई पदक जीते थे, लेकिन इस स्वर्ण पदक की कहानी विशेष थी।इस फिल्म को ब्रिटेन और भारत में फ़िल्माया गया है, जिसके माध्यम से पूर्व-स्वतंत्र युग के आकर्षक पहलू से देश की जनता को रूबरू करवाया जाएगा।एक्सेल एंटरटेनमेंट बैनर के तहत, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित और रीमा काग्टी द्वारा निर्देशित “गोल्ड” 15 अगस्त 2018 के दिन बड़े पर्दे पर दर्शकों से रूबरू होगी।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


