Twisha Sharma Death Case Updates: ट्विशा शर्मा के आरोपी पति समर्थ सिंह पर ‘बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया’ का बड़ा एक्शन.. सस्पेंड किया गया वकालत का लाइसेंस
Twisha Sharma Death Case Updates: ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने सस्पेंड किया।
Twisha Sharma Death Case Updates || Image- ANI News File
- BCI ने समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया।
- आरोपी समर्थ सिंह ने जबलपुर जिला कोर्ट में किया आत्मसमर्पण।
- ट्विशा शर्मा मौत मामले में पुलिस लंबे समय से आरोपी की तलाश कर रही थी।
दिल्ली: भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह पर बड़ी कार्रवाई हुई है। (Twisha Sharma Death Case Updates) बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। BCI ने कहा कि समर्थ पर लगे आरोप कानूनी पेशे की गरिमा को प्रभावित करने वाले हैं।
चेहरे पर मास्क लगाकर किया था सरेंडर
इससे पहले आज मामले का मुख्य आरोपी समर्थ सिंह ने जबलपुर जिला कोर्ट पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया था। समर्थ ने पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर मास्क लगाया था। हालाँकि इसके साथ ही पुलिस ने उसे अपनी कस्टडी में ले लिया था।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी समर्थ सिंह के वकीलों ने जिला अदालत में सरेंडर की अर्जी पेश की थी, जिसमें आरोपी को अदालत में सरेंडर करने की अनुमति मांगी गई थे। (Twisha Sharma Death Case Updates) ट्विशा की संदिग्ध मौत के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में सरगर्मी से जुटी हुई थी। पुलिस ने समर्थ पर इनाम भी घोषित किया हुआ था।
गृह विभाग ने दी सीबीआई जाँच की अनुमति
ट्विशा की मौत के मामले में लगातार उठ रही सीबीआई जांच की मांग के बीच भोपाल गृह विभाग ने आखिरकार 10 दिनों के बाद इसके लिए अपनी आधिकारिक सहमति दे दी है। इस पूरे मामले में राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भी हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से स्वत: संज्ञान लेने की अपील की थी। अब गृह विभाग ने पत्र जारी कर इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की स्वीकृति दे दी है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
इन्हें भी पढ़ें:-
- कर्नाटक : बीदर चिकित्सा संस्थान में भीड़ ने चिकित्सक पर हमला किया
- ईद-उल-अजहा के अवसर पर 28 मई को दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालय बंद रहेंगे
- सीतापुर में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
- मथुरा, वृंदावन के मंदिर में भगवान को गर्मी से राहत दिलाने के लिए पारंपरिक ग्रीष्मकालीन अनुष्ठान
- गुरुग्राम : महिला यात्री की मौजूदगी में अश्लील हरकत करने के आरोप में रैपिडो टैक्सी चालक गिरफ्तार
- पश्चिम बंगाल सरकार ने सरकारी बसों में महिलाओं के लिए एक जून से मुफ्त यात्रा की अधिसूचना जारी की

Facebook


