Twisha Sharma Husband Samarth Arrest: ट्विशा शर्मा केस में सबसे बड़ा ट्विस्ट, मोस्ट वांटेड आरोपी ने किया सरेंडर, सिर पर था इतने हजार का इनाम
Twisha Sharma Husband Samarth Arrest: ट्विशा शर्मा केस में सबसे बड़ा ट्विस्ट, मोस्ट वांटेड आरोपी ने किया सरेंडर, सिर पर था इतने हजार का इनाम
Twisha Sharma Husband Samarth Arrest/Image Credit: IBC24 File
- ट्विशा शर्मा मौत मामले में फरार आरोपी समर्थ सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया
- समर्थ सिंह 10 दिनों से फरार था और उस पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित था
- हाई कोर्ट ने ट्विशा शर्मा के दोबारा पोस्टमार्टम की अनुमति दी है
Twisha Sharma Husband Samarth Arrest: ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी पति समर्थ सिंह को दबोच लिया है, बताया जा रहा है कि आरोपी आज जबलपुर कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा इसी दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। समर्थ ने आज को हाईकोर्ट में अग्रिम ज़मानत याचिका वापस लेने की बात कही थी। ट्विशा की मौत के बाद से ही समर्थ 10 दिन से फरार था। जिसपर पुलिस ने 30 हजार रुपये का इनाम भी रखा था।
कोर्ट ने दी दोबारा पोस्टमार्टम की अनुमति
बता दें कि इससे पहले आज हाई कोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम की अनुमति दी थी। कोर्ट ने ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma Husband Samarth Arrest) की बॉडी को एम्स भोपाल में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए है। 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा के परिजनों ने उनके ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। वहीं, सिंह परिवार का कहना है कि ट्विशा नशीले पदार्थों की आदी थीं। पुलिस ने समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता तथा दहेज निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
गृह विभाग ने दी सीबीआई जाँच की अनुमति
आपको बता दें कि ट्विशा (Twisha Sharma Husband Samarth Arrest) की मौत के मामले में लगातार उठ रही सीबीआई जांच की मांग के बीच भोपाल गृह विभाग ने आखिरकार 10 दिनों के बाद इसके लिए अपनी आधिकारिक सहमति दे दी है। इस पूरे मामले में राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भी हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से स्वत: संज्ञान लेने की अपील की थी। अब गृह विभाग ने पत्र जारी कर इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की स्वीकृति दे दी है।
क्या है पूरा मामला?
नोएडा निवासी 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma Husband Samarth Arrest) ने दिसंबर 2025 में भोपाल निवासी अधिवक्ता समर्थ सिंह से विवाह किया था। समर्थ सिंह पूर्व जज गिरिबाला सिंह के बेटे हैं। 12 मई को ट्विशा की भोपाल के बागमुगालिया एक्सटेंशन स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ट्विशा के परिजन अब तक अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं हुए हैं। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट संदिग्ध है और मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है।
ये भी पढ़ें
- Bilaspur High Court News: प्रेग्नेंट रेप पीड़िता की गुहार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए कोर्ट ने क्या कहा?
- Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट, मास्क लगाकर सरेंडर के लिए जिला कोर्ट पहुंचा आरोपी समर्थ सिंह, कुछ ही देर में होगी सुनवाई
- Deepak Baij On Baba: PCC चीफ दीपक बैज के लिए ‘बाबा’ मुसीबत? इस बात के लिए दे डाली छत्तीसगढ़ से दूर रहने की नसीहत, गरमाई सियासत
- Anil Agarwal Bihar IPL Team: आईपीएल में होगी नए टीम की एंट्री? वैभव सूर्यवंशी समेत ये दिग्गज होंगे स्क्वाड का हिस्सा…. अनिल अग्रवाल के बयान से मचा हड़कंप
- Twisha Sharma Repostmortem Update: जल्द खुलेगा ट्विशा शर्मा की मौत का राज, हाईकोर्ट ने दोबारा दी पोस्टमार्टम की इजाजत
- Twisha Sharma Case Bhopal : “हमारी कोई आज़ादी है या नहीं ? …” ट्विशा शर्मा मौत मामले की कवरेज करने पहुंची मीडिया टीम पर फूटा वकील का गुस्सा, लाइव कैमरे में कैद हुई हरकत

Facebook


