Bhanupratappur Assembly Election 2023 : टिकिट नही मिलने की चर्चा से गरमाया अंतागढ़, बडी संख्या में कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
Bhanupratappur Assembly Election 2023 : वर्तमान विधायक अनूप नाग की टिकट कटने की चर्चा के बाद कार्यकर्ताओं के द्वारा लगातार प्रदर्शन किया
Bhanupratappur Assembly Election 2023
अखिलेश शुक्ला की रिपोर्ट…
भानुप्रतापपुर : Bhanupratappur Assembly Election 2023 : वर्तमान विधायक अनूप नाग की टिकट कटने की चर्चा के बाद से आज अंतागढ़ में आयोजित संकल्प शिविर व नवनिर्मित राजीव भवन उदघाटन कार्यक्रम में विधानसभा के कार्यकर्ताओं के द्वारा लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। अंतागढ़ के नवनिर्मित राजीव भवन में बड़ी संख्या में अनूप नाग के समर्थन में कार्यकर्ता पहुंचे हैं और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी मंत्री अनिला भेड़िया, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी के सामने जमकर प्रदर्शन किया।
Bhanupratappur Assembly Election 2023 : बता दें कि वर्तमान विधायक अनूप नाग के खिलाफ पंखाजूर नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली सहित पखांजुर क्षेत्र के कुछ नेता लामबंद हो गए है। इसके चलते अब तक वर्तमान विधायक की टिकिट फाइनल नही हो पाई हैं। वही रूपसिंह पोटाई का नाम फाइनल होने की चर्चा जोरो पर है। पिछले 2018 के विधानसभा चुनाव में वर्तमान विधायक अनूप नाग ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी को लगभग 13 हजार से अधिक मतो से पराजित किया था। अब देखना ये है कि ऊंठ किस करवट बैठता है।

Facebook


