CG Teacher Bharti Update: छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, 10000 Teacher Recruitment in Chhattisgarh

CG Teacher Bharti Update: छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी
Modified Date: June 8, 2026 / 07:29 pm IST
Published Date: June 8, 2026 7:25 pm IST

दुर्ग। CG Teacher Bharti Update: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया तय समय-सीमा के भीतर पूरी की जाएगी और इसमें पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। मंत्री ने बताया कि व्यापमं अपनी तैयारियां कर रहा है और जारी शेड्यूल के अनुसार भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

CG Teacher Bharti Update: शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में करीब 5 हजार शिक्षकों की आवश्यकता है। पिछले वर्ष भर्ती का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन मार्च में परीक्षा समाप्त होने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। इस दौरान कई शिकायतें और आरोप-प्रत्यारोप भी सामने आए। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को केंद्रीकृत करने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए एक केंद्रीयकृत परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके संचालन की जिम्मेदारी किसी निजी एजेंसी को सौंपी जाएगी। मंत्री के अनुसार परीक्षा प्रणाली को इतना आधुनिक और पारदर्शी बनाया जाएगा कि अभ्यर्थी दिन में परीक्षा देंगे और उसी दिन शाम तक परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भर्ती में किसी प्रकार की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी और जुलाई के पहले सप्ताह तक 5 हजार शिक्षकों की भर्ती पूरी कर ली जाएगी।

गजेंद्र यादव ने आगे कहा कि स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में 5 हजार संविदा शिक्षकों की भर्ती के बाद 5 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती भी की जाएगी। इस तरह शिक्षा विभाग में कुल 10 हजार पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच स्कूल खुलने की संभावित तारीख को लेकर भी शिक्षा मंत्री ने संकेत दिए। उन्होंने कहा कि नया शैक्षणिक सत्र जुलाई में शुरू होगा। यदि अगले एक सप्ताह तक मौसम की स्थिति इसी तरह बनी रहती है तो 16 जून से खुलने वाले स्कूलों की तिथि आगे बढ़ाई जा सकती है। सरकार मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और छात्रों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जाएगी। शिक्षक भर्ती को लेकर विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस लगातार भ्रम फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में विभिन्न विभागों में 20 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार दिया है। उन्होंने कहा कि लगभग हर रविवार को किसी न किसी भर्ती परीक्षा का आयोजन हो रहा है और सरकार युवाओं को रोजगार देने के अपने वादे पर लगातार काम कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।