Visakhapatnam Steel Plant Accident News: स्टील प्लांट में हुआ बड़ा हादसा, मजदूरों पर गिरा मोल्टन आयरन, अब तक 8 लोगों की मौत
Visakhapatnam Steel Plant Accident News: विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है। यहां पिघला हुआ स्टील लीक होने से 8 लोगों की मौत हो
Visakhapatnam Steel Plant Accident News/Image Credit: IBC24.in
- विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है।
- यहां पिघला हुआ स्टील लीक होने से 8 लोगों की मौत हो गई।
- इस हादसे में कई मजदूर घायल भी हुए हैं।
Visakhapatnam Steel Plant Accident News: विशाखापट्टनम: विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है। यहां पिघला हुआ स्टील लीक होने से 8 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई मजदूर गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। यह हादसा अत्यधिक तापमान पर पिघले हुए इस्पात से भरी एक करछुल में विस्फोट के कारण हुई। (Visakhapatnam Steel Plant Accident News) हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। स्टील प्लांट के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।
सीएम चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर जताया दुख
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर दुख और शोक जताया है। उन्होंने घटना स्थल पर मौजूद अधिकारियों से सीधे फोन पर बात की और लोगों की मौत पर अपनी संवेदना व्यक्त की। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को वहां के मौजूदा हालातों और चल रहे राहत कार्य की जानकारी दी। सीएम ने सभी सरकारी विभागों को मिलकर काम करने का निर्देश दिया है, (Visakhapatnam Steel Plant Accident News) ताकि बचाव और राहत का काम तेजी और सही तरीके से पूरा किया जा सके।
गृह मंत्री ने दिए बचाव और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
Visakhapatnam Steel Plant Accident News: राज्य की गृह मंत्री वंगलापुडी अनीता ने इस हादसे पर प्रतिक्रिया दी है। गृह मंत्री अनिता ने जिला कलेक्टर और शहर के पुलिस कमिश्नर से फोन पर बात की और स्टील प्लांट हादसे से जुड़ी जानकारी ली। गृह मंत्री के PRO के मुताबिक उन्होंने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने और दुर्घटना स्थल पर बचाव और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। (Visakhapatnam Steel Plant Accident News) घटना की जानकारी मिलते ही गृह मंत्री तुरंत दुर्घटना स्थल पर पहुंचीं और लगातार अधिकारियों से फोन पर बात करते हुए उन्हें कई निर्देश दे रही हैं।
धमाके की वजह से लगी आग: एन. अयोध्याराम
मजदूर यूनियन के नेता एन. अयोध्याराम ने कहा, ‘हमें शक है कि आग किसी धमाके की वजह से लगी है, लेकिन असली वजह का पता लगाने के लिए पूरी जांच की जरूरत है। (Visakhapatnam Steel Plant Accident News) अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि जिन लोगों की जान गई है, वे कॉन्ट्रैक्ट (ठेके) पर काम करने वाले मजदूर थे या स्टील प्लांट के पक्के कर्मचारी।’
विशाखापट्टनम : RINL स्टील प्लांट में हादसा https://t.co/0kc6fJx5AC
— IBC24 News (@IBC24News) June 8, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-
- Lucknow Minor Rape Case: राजधानी में रिश्ते हुए शर्मसार, मामा ने नाबालिग भांजी को बनाया हवस का शिकार, खुलासा होते ही उड़े सबके होश
- Samvida Karmchari Salary Hike: लाखों संविदा कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, सरकार ने वेतन में की इतनी बढ़ोतरी, इस दिन से होगा लागू
- West Bengal IPS Transfer: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, बदले गए कई जिलों के एसपी, एक साथ 151 IPS अफसर इधर से उधर

Facebook


