BC Khanduri death: दो बार सीएम रहे इस दिग्गज नेता का निधन, पूरे राज्य में शोक की लहर, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
BC Khanduri death: दो बार सीएम रहे इस दिग्गज नेता का निधन, पूरे राज्य में शोक की लहर, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
BC Khanduri death/Image: AI Generated
BC Khanduri death: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन हो गया है। भुवन चंद्र खंडूरी लंबे समय से बीमार थे। उनका इलाज देहरादून के मैक्स अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन की खबर से पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेताओं ने गहरा शोक जताया है।
2007 में पहली बार बने थे उत्तराखंड के CM
मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी थे। सेना में लंबी सेवा देने के बाद राजनीति में कदम रखा। खंडूरी पहली बार वर्ष 2007 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने। मार्च 2007 से लेकर जून 2009 तक राज्य के सीएम के पद पर थे। इस दौरान उन्होंने कई अहम फैसले लिए। हालांकि, 2009 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद एक बार फिर उन्होंने सितंबर 2011 से लेकर मार्च 2012 तक दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।
सीएम धामी ने जताया शोक
उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेताओं ने गहरा शोक जताया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि खंडूरी जी का योगदान उत्तराखंड के विकास और सुशासन के लिए हमेशा याद रखा जाएगा. वे एक अनुशासित, कर्मठ और दूरदर्शी नेता थे, जिनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी.
ये भी पढ़ें
- Raipur Murder Case: फिर खून से लाल हुआ राजधानी का ये इलाका! युवक की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या, महज इस बात पर बदमाशों ने उतारा मौत के घाट
- Agra Water Park Child Death: गर्मियों में आप भी बना रहे वॉटर पार्क जाने का प्लान तो हो जाइए सावधान! यहां हुआ कुछ ऐसा कि बुझ गया घर का चिराग, सदमे में परिजन
- Work From Home: अब हफ्ते में सिर्फ इतने दिन ही ऑफिस से काम करेंगे कर्मचारी, राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानिए क्या है कारण?
- CG Central Zonal Council Meeting: मध्य क्षेत्रीय परिषद की बड़ी बैठक आज, अमित शाह के साथ छत्तीसगढ़ में जुटेंगे इन राज्यों के सीएम, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
- California Mosque Shooting: मस्जिद के बाहर खूनी खेल! हमलावरों की अंधाधुंध फायरिंग से दहला ये इलाका, इतने लोगों की मौत से मचा हड़कंप
- Mahasamund Crime News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में पकड़ाया करोड़ों का सोना, गुप्त चेंबर देख पुलिस के उड़े होश…. कीमत जान यकीन नहीं कर पाएंगे आप

Facebook


