Amit Shah Bastar Tour: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिया बस्तर की इमली का स्वाद, कहा- पहली बार खा रह हूं मीठी इमली
Amit Shah Bastar Tour: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिया बस्तर की इमली का स्वाद, कहा- पहली बार खा रह हूं मीठी इमली
Amit Shah Bastar Tour: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिया बस्तर की इमली का स्वाद, कहा- पहली बार खा रह हूं मिठी इमली / Image: AI Generated
- बस्तर के नेतानार गांव में शहीद वीर गुंडाधूर सेवा डेरा का उद्घाटन किया
- महिलाओं से मुलाकात कर इमली प्रसंस्करण और स्वरोजगार की जानकारी ली
- ई-केवाईसी और विभिन्न प्रमाण पत्रों की सुविधाएं मिलेंगी
जगदलपुर: Amit Shah Bastar Tour केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार को बस्तर जिले के नेतानार ग्राम में सीआरपीएफ कैम्प पहुँचे। यहाँ उन्होंने शहीद वीर गुंडाधूर सेवा डेरा ( जन सुविधा केंद्र ) का उद्घाटन किया।
अमित शाह ने लिया इमली का स्वाद
Amit Shah Bastar Tour अमित शाह ने इमली प्रसंस्करण केंद्र में प्रशिक्षण पा रही स्व सहायता समूह की महिलाओं से जाना कि कैसे वे इमली बिक्री कर अपनी आय में वृद्धि कर रही हैं। शाह ने बस्तर की इमली का स्वाद चखा और कहा कि यहां की इमली में बहुत मिठास है। समूह की लंबी नाग ने बताया कि इस समूह से जुड़कर वे सालाना एक लाख रु तक आय अर्जित कर सकेंगी । गुंडाधूर महिला स्व सहायता समूह में महिलाएं इमली का प्रसंस्करण करके उच्च गुणवत्ता युक्त इमली पल्प तैयार कर रही हैं।
उच्च गुणवत्ता युक्त इमली पल्प
वे सेवा सेतु केंद्र पहुँचे। यहां वे ग्राम नेतानार निवासी सुखदेवी से मिले। सुखदेवी ने बताया कि उन्होंने अभी अपनी पांच माह की बेटी पद्मा का आधार कार्ड बनवाया है। आधार सेवा केंद्र खुलने से पहले उन्हें 10 किलोमीटर पैदल चलकर नानगुर तक जाना पड़ता था। अब यहां पर ग्रामीणों को नया आधार, आधार अपडेट, केवायसी, मोबाइल नम्बर अपडेट, ई-आधार जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी। सेवा सेतु केंद्र में सोनामनी ने बताया कि वे बहुत दिन महतारी वंदन योजना का ई के वाय सी कराना चाहती थीं लेकिन दूरी अधिक होने के कारण वे जा नहीं पा रहीं थीं। गांव में ही केंद्र खुल जाने के कारण आज ही उन्होंने ई के वाय सी करा लिया है।
ऑनलाइन प्रमाण पत्र का लाभ
उल्लेखनिय है कि ग्रामीण यहां पर विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन प्रमाण पत्र का लाभ ले सकेंगे। इस केंद्र में जन्म, आय , जाति आदि प्रमाण पत्र आसानी से एक ही जगह बनाये जा सकेंगे। इस केंद्र में महिलाओं को बैंक सखी का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बैंक सखी के माध्यम से महिलाएं गांव में ही पैसा जमा करना, पैसा निकालना, स्व सहायता समूह के लिए खाता खोलना, के वाय सी, बैंक खाते में मोबाईल नम्बर अपडेट, एसएचजी क्रेडिट लिंकेज जैसी सुविधाएं पा सकेंगी।
बेसिक एवं एडवांस सिलाई का प्रशिक्षण
अमित शाह ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण पा रही महिलाओं से भी मुलाकात की । यहाँ पर महिलाओं को बेसिक एवं एडवांस सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विजय कुमारी ने बताया कि यहां से सिलाई सीखने के बाद वे अच्छे से अपने परिवार का पालन पोषण कर पाएंगी। गृह मंत्री अमित शाह ने धान डेकी प्रशिक्षण केंद्र में ग्रामीण महिलाओं से चर्चा की । इसके माध्यम से चावल बिक्री से ग्रामीणों महिलाओं की आय वृद्धि तो होगी साथ ही निकलने वाली धान की भूसी से पशुओं को पौष्टिक आहार भी मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकासशील एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें
- Medical Stores Close News: कल पूरे देश में बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर्स, नहीं मिलेंगी बीपी, अस्थमा, हृदयरोगी, कैंसर रोगी जैसी बीमारियों की दवाएं, खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने दी सूचना
- Agra Water Park Child Death: गर्मियों में आप भी बना रहे वॉटर पार्क जाने का प्लान तो हो जाइए सावधान! यहां हुआ कुछ ऐसा कि बुझ गया घर का चिराग, सदमे में परिजन
- Stock Market Today: बाजार खुलने से पहले बढ़ी हलचल… आखिर कौन से शेयर देंगे तगड़ा रिटर्न और कौन करा सकता है बड़ा नुकसान?

Facebook


