Govt Jobs Age Limit: अब इस उम्र के लोगों को भी मिलेगी सरकारी नौकरी, कर सकेंगे आवेदन, भाजपा सरकार ने दूर कर दी चिंता
Govt Jobs Age Limit: अब इस उम्र के लोगों को भी मिलेगी सरकारी नौकरी, कर सकेंगे आवेदन, भाजपा सरकार ने दूर कर दी चिंता
Govt Jobs Age Limit | Photo Credit: IBC24
- सरकारी नौकरी में आयु सीमा बढ़ी
- ग्रुप A से D तक नई सीमा तय: 41 से 45 वर्ष तक
- 11 मई 2026 से लागू: अधिसूचना जारी
कोलकाता: Govt Jobs Age Limit युवाओं के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, पश्चिम बंगाल सरकार ने युवाओं को बड़ी राहत दी है। सरकार ने सरकारी नौकरियों में आवेदन की अधिकतम आयु सीमा बढ़ा दिया है। (Sarkari Naukri Age Limit) सरकार के इस फैसले को युवाओं के हित में बड़ा कदम माना जा रहा है।
Govt Jobs Age Limit सरकार के इस फैसले से उन अभ्यर्थियों को खास फायदा मिलेगा। जो उम्र सीमा के कारण अब तक कई सरकारी भर्तियों में आवेदन नहीं कर पा रहे थे। (Government Vacancy Age Limit) ग्रुप ए के पदों पर भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 41 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन पदों या सेवाओं के लिए पहले से ही ऊपरी आयु सीमा 41 वर्ष से अधिक तय है, वहां पुरानी उच्च आयु सीमा ही लागू रहेगी और उसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार नई व्यवस्था 11 मई, 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।
Age Limit for Govt Jobs इसके अलावा ग्रुप बी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 44 वर्ष कर दी गई है। वहीं ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा 45 वर्ष तय की गई है। सरकार के इस फैसले को युवाओं के हित में बड़ा कदम माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से आयु सीमा में छूट की मांग उठ रही थी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- IPL 2026 Playoff Teams: हैदराबाद सनराइजर्स की जीत बनी इस टीम के लिए संजीवनी.. प्लेऑफ की 3 टीमें तय, CSK की उम्मीद खत्म!
- Gautam Adani America Case: गौतम अडानी को बड़ी राहत.. इस देश में चल रहा क्राइम केस वापस, कांग्रेस इसी मामले में करती थी मोदी सरकार की घेराबंदी
- Vande Bharat: सड़क पर नमाज, योगी करेंगे इलाज! ‘प्यार से मानेंगे तो ठीक है, नहीं तो अपनाएंगे दूसरा तरीका’, सीएम ने क्यों कहा -कानून सबके लिए बारबर?

Facebook


