BJP Bankipur Election Candidate: ये नेता संभालेगा नितिन नबीन की विरासत.. बांकीपुर से मिला टिकट, लेकिन कांग्रेस, राजद नहीं बल्कि ये होगी बड़ी चुनौती..

BJP Bankipur Election Candidate Name: भाजपा ने बांकीपुर उपचुनाव में अभिषेक कुमार को उम्मीदवार बनाया, प्रशांत किशोर की संभावित चुनौती से मुकाबला रोचक।

BJP Bankipur Election Candidate: ये नेता संभालेगा नितिन नबीन की विरासत.. बांकीपुर से मिला टिकट, लेकिन कांग्रेस, राजद नहीं बल्कि ये होगी बड़ी चुनौती..

BJP Bankipur Election Candidate Name || Image- BJP Bihar File

Modified Date: July 7, 2026 / 09:42 pm IST
Published Date: July 7, 2026 8:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भाजपा ने अभिषेक कुमार को बांकीपुर से टिकट दिया।
  • प्रशांत किशोर की संभावित उम्मीदवारी से मुकाबला रोचक।
  • 30 जुलाई को होगा बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव।

पटना: बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा ने यहाँ से अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने युवा नेता अभिषेक कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने सिंगल नाम की लिस्ट भी जारी कर दी है। (BJP Bankipur Election Candidate Name) वही खबर है कि जन सुराज पार्टी (JSP) के संस्थापक प्रशांत किशोर इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि इसका ऐलान नहीं हुआ है।

Image

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

बांकीपुर में 30 जुलाई को मतदान

बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद खाली हुई है। इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा। जन सुराज पार्टी के नेताओं का मानना है कि यह उपचुनाव केवल एक सीट का चुनाव नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति में जनता के मूड का बड़ा संकेत होगा।

प्रशांत किशोर होंगे मैदान में

पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं कि प्रशांत किशोर खुद चुनाव लड़ें। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अंतिम फैसला जल्द लिया जाएगा। पार्टी का मानना है कि यदि प्रशांत किशोर मैदान में उतरते हैं तो यह मुकाबला सीधे भाजपा के गढ़ में चुनौती देने जैसा होगा। (BJP Bankipur Election Candidate Name) जन सुराज के नेताओं का कहना है कि इस उपचुनाव को वे एक ‘राजनीतिक परीक्षा’ के रूप में देख रहे हैं। उनका दावा है कि इससे पता चलेगा कि कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, स्वास्थ्य, पलायन और बुनियादी सुविधाओं जैसे मुद्दों पर जनता सरकार के काम से कितनी संतुष्ट है और क्या वह नए राजनीतिक विकल्प को स्वीकार करने के लिए तैयार है।

कैसा था जनसुराज का प्रदर्शन पिछ्ला प्रदर्शन

पिछले विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी ने 243 में से 238 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन पार्टी को कोई सीट नहीं मिली थी। हालांकि उसे करीब 3.4 प्रतिशत वोट मिले थे। इस बार पार्टी का मानना है कि बांकीपुर उपचुनाव उसके लिए अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने का बड़ा मौका हो सकता है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

वहीं भाजपा इस सीट को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि बांकीपुर लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ रहा है और इस बार भी पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। यह सीट पहले पटना पश्चिम के नाम से जानी जाती थी। (BJP Bankipur Election Candidate Name) नितिन नवीन के पिता किशोर प्रसाद सिन्हा भी कई बार यहां से विधायक रहे थे। उनके निधन के बाद 2006 के उपचुनाव से नितिन नवीन लगातार इस सीट पर जीत दर्ज करते आए हैं।.

इन्हें भी पढ़ें:

महाराष्ट्र में एक अगस्त से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अधिवास प्रमाणपत्र अनिवार्य

तमिलनाडु ने हिताची एनर्जी के साथ 1,000 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज शापूर जादरान का लंबी बीमारी के बाद निधन

बिना जुगाड़ के नेहरू को मरणोपरांत मिला था इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान: कांग्रेस का तंज

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन जम्मू-कश्मीर दौरा बीच में ही छोड़कर दिल्ली लौटे


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown