CG Religious Conversion News: ईसाई धर्म अपनाया तो फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धर्मांतरित परिवारों के घर की तोड़फोड़, कई इलाकों की पुलिस मौके पर तैनात
CG Religious Conversion News: सुकमा जिले के ग्राम पोलमपल्ली में विवाद के बाद तीन ईसाई परिवारों के घरों में तोड़फोड़ की गई है।
CG Religious Conversion News/Image Credit: AI
- सुकमा जिले के ग्राम पोलमपल्ली में तीन ईसाई परिवारों के घरों में तोड़फोड़ की गई है।
- तीनों परिवारों को गांव से बहिष्कृत करने के लिए ग्रामीण लामबंद हो गए।
- सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।
CG Religious Conversion News: सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के ग्राम पोलमपल्ली के पटेलपारा से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। विवाद के बाद तीन ईसाई परिवारों के घरों में तोड़फोड़ की गई है। तीनों परिवारों को गांव से बहिष्कृत करने के लिए ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। वहीं इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, धान बुआई के अवसर पर पूजा-पाठ को लेकर गांव में विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और तीन ईसाई परिवारों के घरों को नुकसान पहुंचाने के आरोप सामने आए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। (CG Religious Conversion News) फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
प्रशासन ने करवाई दोनों पक्षों की बातचीत
CG Religious Conversion News: घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई गई। तहसीलदार योगेंद्र रात्रे ने जानकारी देते हुए बताया कि, दोनों पक्षों को समझाइश देने के बाद आपसी सहमति बन गई है और विवाद समाप्त हो गया है। फिलहाल गांव का माहौल शांतिपूर्ण है, जबकि मामले की जांच जारी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- CG Nigam Mandal Niyukti: छत्तीसगढ़ में निगम-मंडलों के लिए नामों का ऐलान, गौरीशंकर श्रीवास को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए कहां हुई किसकी नियुक्ति
- Rajasthan Crime News: बेटी ने अपनी ही मां का करवाया कत्ल! महज इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, पुलिस से बचने रची कहानी भी नहीं आई काम
- Raipur Factory Blast News: राजधानी की इस फैक्ट्री में हुआ धमाका, इतने मजदूरों की हुई मौत, घायलों को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल

Facebook


