CG Assembly Election 2023: महतारी वंदन पर रार!..BJP-Congress में तकरार! क्या महंतारी वंदन योजना बीजेपी के लिए ट्रंपकार्ड साबित होगी?
CG Assembly Election 2023: महतारी वंदन पर रार!..BJP-Congress में तकरार! क्या महंतारी वंदन योजना बीजेपी के लिए ट्रंपकार्ड साबित होगी?
रायपुर। CG Assembly Election 2023 चुनावी समर में अपना प्रचार करने के लिए अब बस 6 और दिन बचे हैं। दोनों खेमों के नेता प्रचार में जमकर पसीना बहा रहे हैं। इसी बीच बीजेपी के चुनावी घोषणा पत्र की एक योजना महतारी वंदन योजना और उसे लेकर प्रदेश में भरवाए जा रहे फार्म पर घमासान मचा है। घोर आपत्ति प्रकट की है। बीजेपी इसे कांग्रेस की बौखलाहट बताती है, तो कांग्रेस इसे बीजेपी का गैरकानूनी चुनावी हथकंडा बताकर शिकायत कर रही है, सबसे बड़ा सवाल ये कि जनता इसे क्या मानती है, पब्लिक के बीच क्या इस घोषणा का वाकई असर होगा? क्या कांग्रेस के पास इसकी कोई काट नहीं है?
CG Assembly Election 2023 तो कांग्रेस पार्टी को, बीजेपी के घोषणा पत्र में महतारी वंदन योजना और उसके लिए भरवाए जा रहे फार्म जरा भी रास नहीं आ रहे हैं। प्रदेश सरकार में कद्दावर मंत्री और कांग्रेस की मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष मो अकबर ने रायपुर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर, चुनाव आचार संहिता के दौरान ऐसे फॉर्म भरवाने को अनुचित और गैरकानूनी बताया है।
पड़ोसी राज्य MP में कमलनाथ ने सरकार बनने पर महिलाओँ को 1500 रूपए महीना देने का वायदा किया, जिसकी काट के लिए शिवराज सरकार ने चुनाव के पहले ही लाड़ली बहना योजना के नाम से महिलाओं को साढ़े 12 सौ रूपये प्रति महीना देना शुरू भी कर दिया है। योजना की चहुंओर चर्चा से उत्साहित बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के तहत सरकार बनने पर महिलाओँ को सालाना 12 हजार रूपये देने का चुनावी वायदा किया है इसके प्रचार के लिए बीजेपी कार्यकर्ता घर-घर जाकर फॉर्म भरवा रहे हैं, इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इसका असर ये कि सोशल मीडिया से लेकर तमाम माध्यमों पर योजना के विज्ञापनों की बाढ़ दिखती है। भाजपा ने इस आपत्ति को कांग्रेस की बौखलाहट बताया दावा है कि प्रदेश में अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा फॉर्म भरवाए जा चुके हैं। इस रिस्पॉन्स को देखकर ही कांग्रेस घबरा गई है।
Read More: आश्रम में इस हालत में मिली दो सगी बहनें, देखकर पुलिस ने भी बंद कर ली अपनी आंखें
दरअसल, महतारी वंदन योजना पर बहस घोषणा होने वाले दिन से ही जारी है। पहले बीजेपी ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की कि उन्हें इस योजना के प्रचार के फार्म भरवाने से रोका जा रहा है, उन्हें प्रचार रोकने के लिए धमकाया तक जा रहा है तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए फार्म भरवाने को फर्जी बताते हुए इसकी आयोग में शिकातय की जिसके बाद आज नेता फिर आमने-सामने हैं। सवाल है क्या छत्तीसगढ़ चुनाव में ये योजना बीजेपी के लिए जीत का ट्रंपकार्ड साबित होगी, क्या कांग्रेस के लिए योजना के बाद चुनौतियां बढी हैं।

Facebook


