शह मात The Big Debate: ऐलानों में गुम वादे.. तारीखों में उलझी भर्ती! विपक्ष के सवाल पर सरकार का जवाब, दावे के मुताबिक क्यों हो रही भर्ती में देरी?

CG Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों में टीचर्स पदों पर भर्ती के लिए अब शिक्षा विभाग ने 2292 सहायक शिक्षक पदों के लिए भर्ती विज्ञापन निकाला।

शह मात The Big Debate: ऐलानों में गुम वादे.. तारीखों में उलझी भर्ती! विपक्ष के सवाल पर सरकार का जवाब, दावे के मुताबिक क्यों हो रही भर्ती में देरी?

CG Teacher Recruitment/Image Credit: X Handle

Modified Date: June 9, 2026 / 12:05 am IST
Published Date: June 9, 2026 12:03 am IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी सबसे प्रमुख मुद्दा है।
  • पदों पर भर्ती के लिए अब शिक्षा विभाग ने 2292 सहायक शिक्षक पदों के लिए भर्ती विज्ञापन निकाला
  • मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार और विभागीय मंत्री को फिर घेरा।

CG Teacher Recruitment: रायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी सबसे प्रमुख मुद्दा है। पदों पर भर्ती के लिए अब शिक्षा विभाग ने 2292 सहायक शिक्षक पदों के लिए भर्ती विज्ञापन निकाला, जिसमें 795 पद ई-संवर्ग और 1497 पद टी-संवर्ग स्कूलों के लिए फिक्स हैं। प्रक्रिया के तय कार्यक्रम के मुताबिक, भर्ती के लिए परीक्षा अक्टूबर में और परिणाम नवंबर तक आएंगे, फिर दस्तावेज सत्यापन और नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होते-होते ये जनवरी-फरवरी 2027 तक का वक्त लग सकता है। यानी नए शिक्षकों का लाभ मौजूदा शैक्षणिक सत्र में तो छात्रों को मिलने से रहा। (CG Teacher Recruitment) हालांकि, जानकार बताते हैं कि युक्तियुक्तकरण से स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पद संख्या में कुछ कमी आई है। इधर, टीचर्स बार-बार याद दिलाते हैं शिक्षकों की कमी के बावजूद उन्हें अन्य प्रशासनिक और सरकारी जिम्मेदारियों में ड्यूटी दी जाती है, जिससे स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित होती है।

मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार और विभागीय मंत्री को फिर घेरा। पूर्व PCC अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने आरोप लगाया कि,पहले सरकार ने 50 हजार पद भरने की बात कही, अब जो प्रक्रिया बताई गई है उसका लाभ इस शैक्षणिक सत्र में तो नहीं मिलेगा। आरोप पर जवाब दिया स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा व्यापम शिक्षक भर्ती को लेकर तैयारी कर चुका है, (CG Teacher Recruitment) विपक्ष केवल झूठ बोलकर माहौल बनाना चाहती है, मंत्री ने दावा किया कि मौजूदा सरकार ने बीस हजार नौकरियां दी हैं।

CG Teacher Recruitment: सरकारी नौकरी और शिक्षकों की कमी के मुद्दे पर सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं। (CG Teacher Recruitment) सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या मौजूदा प्रक्रिया से प्रदेश के सरकारी स्कूलों को पर्याप्त टीचर मिल पाएंगे, क्या पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का दावा इस बार सच साबित होगा। सबसे बड़ा सवाल ये कि क्या इस सत्र के लिए शिक्षकों की कमी के बाकि विकल्पों से काम चल पाएगा?

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.