EVM mock poll process: मतदान से पहले शुरू हुई मॉक पोल की प्रक्रिया, हर वोट पर होगी पैनी नजर…

CG election phase 2 EVM mock poll process: प्रदेश के 22 जिलों की 70 सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान है।

EVM mock poll process: मतदान से पहले शुरू हुई मॉक पोल की प्रक्रिया, हर वोट पर होगी पैनी नजर…
Modified Date: November 17, 2023 / 07:08 am IST
Published Date: November 17, 2023 7:05 am IST

CG election phase 2 EVM mock poll process: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज है। प्रदेश के 22 जिलों की 70 सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान है। सिर्फ बिंद्रानवागढ़ ​विधानसभा क्षेत्र के 9 मतदान केंद्रों पर वोटिंग का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक है। इस दूसरे चरण के चुनावी रण में कुल 958 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला EVM में दर्ज हो जाएगा।

Read more: MP CG Vidhan Sabha Chunav 2023 Voting Live Updates: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मतदान आज, 300 सीटों पर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगी जनता 

जनता आज अपना फैसला उनके हक में दे जिसके लिए कांग्रेस और बीजेपी ने जमकर पसीना बहाया है। बता दें कि 70 विधानसभा सीटों में कुल 958 अभ्यर्थी मैदान में उतरे हैं, जिनमें एक एक तृतीय लिंग प्रत्याशी भी शामिल है।

शुरू हुई मॉक पोल की प्रक्रिया

मतदान से पहले केंद्रों पर मॉक पोल किया जा रहा है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के टाउनशिप भिलाई में मॉक पोल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभिन्न राजनैतिक दलों के एजेंट्स की मौजूदगी में मॉक पोल हो रहा है। भिलाई विधानसभा के केंद्र 76 की ईवीएम मशीन में गड़बड़ी आई। तत्काल दूसरी मशीन लेकर टेक्निकल टीम पहुंची है।

Read more: Chhattisgarh Vidhan Sabha Chunav 2023 phase 2: दूसरे चरण के लिए मतदान आज, देखें कहां-कितने बजे से शुरू होगी वोटिंग… 

CG election phase 2 EVM mock poll process: वहीं आज मध्यप्रदेश में 2 हजार 533 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा। एमपी की 230 सीटों पर मतदान है। मतदान के पहले सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 6:00 बजे से मॉक पोल की प्रक्रिया शुरू की गई। तमाम प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के सामने बूथों पर वीवीपेट और ईवीएम की सील खुली गई और उसके बाद मशीनों की जांच की गई। भोपाल के दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के चार इमली स्थित बूथ नंबर 152 का जायजा लिया गया।

 

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

 


लेखक के बारे में