Punjab Ferozepur Accident News: सड़क पर ही मच गई चीख पुकार, छटपटाते मिले गई लोग, हालत देखकर पुलिस के भी उड़े होश

Punjab Ferozepur Accident News: सड़क पर ही मच गई चीख पुकार, छटपटाते मिले गई लोग, हालत देखकर पुलिस के भी उड़े होश

Punjab Ferozepur Accident News: सड़क पर ही मच गई चीख पुकार, छटपटाते मिले गई लोग, हालत देखकर पुलिस के भी उड़े होश

Punjab Ferozepur Accident News | Photo Credit: AI

Modified Date: June 6, 2026 / 10:48 am IST
Published Date: June 6, 2026 10:47 am IST
HIGHLIGHTS
  • फिरोजपुर में दर्दनाक हादसा
  • 8 लोगों की मौत, 10 से ज्यादा घायल
  • कई लोगों की हालत गंभीर

चंडीगढ़: Punjab Ferozepur Accident News पंजाब में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। (Punjab Road Accident) जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई।

Punjab Ferozepur Accident News मिली जानकारी के अनुसार, घटना फिरोजपुर-फाजिल्का सड़क पर जंगावाला मोड़ के पास हुई। (Ferozepur Fazilka Road Accident) पुलिस ने बताया कि पिकअप वाहन में एक ही परिवार के 25 लोग सवार थे और सभी किसी रिश्तेदार की अस्थियों का विसर्जन करने के लिए जलालाबाद से अमृतसर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। गंभीर रूप से घायलों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पिकअप वाहन सामने से आ रहे एक ट्रक से टकराने के बाद एक तरफ पलट गया और खेतों की ओर चला गया। इससे कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस दल मौके पर पहुंच गया है और उसने कार्रवाई शुरू कर दी हैं इस घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। मृतकों के घरों पर मातम है। परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।