EVM mock poll process: मतदान से पहले शुरू हुई मॉक पोल की प्रक्रिया, हर वोट पर होगी पैनी नजर…
CG election phase 2 EVM mock poll process: प्रदेश के 22 जिलों की 70 सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान है।
CG election phase 2 EVM mock poll process: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज है। प्रदेश के 22 जिलों की 70 सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान है। सिर्फ बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 9 मतदान केंद्रों पर वोटिंग का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक है। इस दूसरे चरण के चुनावी रण में कुल 958 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला EVM में दर्ज हो जाएगा।
जनता आज अपना फैसला उनके हक में दे जिसके लिए कांग्रेस और बीजेपी ने जमकर पसीना बहाया है। बता दें कि 70 विधानसभा सीटों में कुल 958 अभ्यर्थी मैदान में उतरे हैं, जिनमें एक एक तृतीय लिंग प्रत्याशी भी शामिल है।
शुरू हुई मॉक पोल की प्रक्रिया
मतदान से पहले केंद्रों पर मॉक पोल किया जा रहा है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के टाउनशिप भिलाई में मॉक पोल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभिन्न राजनैतिक दलों के एजेंट्स की मौजूदगी में मॉक पोल हो रहा है। भिलाई विधानसभा के केंद्र 76 की ईवीएम मशीन में गड़बड़ी आई। तत्काल दूसरी मशीन लेकर टेक्निकल टीम पहुंची है।
CG election phase 2 EVM mock poll process: वहीं आज मध्यप्रदेश में 2 हजार 533 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा। एमपी की 230 सीटों पर मतदान है। मतदान के पहले सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 6:00 बजे से मॉक पोल की प्रक्रिया शुरू की गई। तमाम प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के सामने बूथों पर वीवीपेट और ईवीएम की सील खुली गई और उसके बाद मशीनों की जांच की गई। भोपाल के दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के चार इमली स्थित बूथ नंबर 152 का जायजा लिया गया।
सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर क्लिक करके आप भी दें अपना मत
सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर क्लिक करके आप भी दें अपना मत
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Facebook


