CG Two Children Death : नदी में नहाने गए दो मासूमों की इस हाल में मिली लाश, गांव में मातम

CG Two Children Death : नदी में नहाने गए दो मासूमों की इस हाल में मिली लाश, इलाके में शोक की लहर

CG Two Children Death : नदी में नहाने गए दो मासूमों की इस हाल में मिली लाश, गांव में मातम

CG Two Children Death/Photo Credit: IBC24

Modified Date: May 2, 2026 / 05:52 pm IST
Published Date: May 2, 2026 5:52 pm IST
HIGHLIGHTS

CG Two Children Death: बलरामपुर जिले के सामरी पाठ थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां नदी में नहाने के दौरान दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला सामरी पाठ थाना क्षेत्र के ग्राम भुताही का है, जहां 4 वर्षीय कुमारी श्रीमती कोरवा और 5 वर्षीय अमरजीत कोरवा नदी में नहाने गए थे। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे कपड़े उतारकर नदी किनारे नहा रहे थे, तभी नहाते-नहाते वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। स्थानीय लोगों को जब तक इस घटना की जानकारी हुई तब तक दोनों बच्चे पानी में समा चुके थे।

ग्रामीणों ने तुरंत बच्चों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बी.पी. सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए है। इस हादसे के बाद परजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वही गांव में मातम पसर गया है।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में