CG Vidhan Sabha Chunav 2023: मतदान मित्रों की मदद से बुजुर्गों ने किया मतदान, मताधिकारों का प्रयोग कर निभाई लोकतंत्र के पर्व में अहम भूमिका
CG Vidhan Sabha Chunav 2023: मतदान मित्रों की मदद से बुजुर्गों ने किया मतदान, मताधिकारों का प्रयोग कर निभाई लोकतंत्र के पर्व में अहम भूमिका
- आज छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसमें 20 विधानसभा सीट पर मतदान होना है। बस्तर संभाग में सुरक्षा के मद्देनजर करीब 60 हजार तैनात हैं।
- सभी मतदान केंद्रों में सरल एवं सुगम मतदान कराने हेतु वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर की सुविधा प्रदान करते हुए आवश्यक सहयोग दिया गया।
- सुकमा जिले में नि:शक्त और बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान मित्र की मदद से मतदान करवाया गया।
- वहीं110 वर्षीय श्रीमती जोहतरीबाई द्वारा मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। जो कि काफी सराहनीय है।
- राजनंदगांव में 100 साल की बुजुर्ग मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु व्हीलचेयर में मतदान केंद्र लाया गया।

Facebook


