Jija Sali Love Story: जीजा बनकर घर आता था प्रेमी! फिर महिला के साथ करता था सेक्स, पति ने दोनों को पकड़ा तो किया ये हाल
Jija Sali Love Story: जिले में अवैध संबंधों के चलते एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जिंदा जला दिया।
Jija Sali Love Story/image source: ibc24 file image
- पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जिंदा जलाने की कोशिश की
- गंभीर रूप से झुलसे पति का अस्पताल में इलाज जारी
- पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Jija Sali Love Story: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां अवैध संबंध ने एक ऐसा मोड़ ला दिया है कि पति अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है, यहां एक पत्नी ने अपनी प्रेमी के साथ मिलकर पहले सोते समय पति को चारपाई से बांध दिया फिर उसमें आग लगा दी। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला सिद्धार्थनगर के रेहरा गांव की है, जहां पूजा गौतम ने अवैध संबंधों (Jija Sali Love Story) का राज खुलने के कारण अपने आशिक फिरोज के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। उसने अपने 28 वर्षीय पति लालजी गौतम को सोते समय चारपाई से बांधकर जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसे लालजी का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है, उनकी हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि लालजी गौतम और पूजा (Jija Sali Love Story) की शादी आठ साल पहले हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं, पूजा का फिरोज नामक युवक के साथ अवैध संबंध था। प्रेम- प्रसंग के बारे में किसी को शक न हो, इसलिए फिरोज पूजा का जीजा बनकर उसके घर आता था। 21 मई को लालजी को पता चला कि फिरोज का उनकी पत्नी से कोई पारिवारिक रिश्ता नहीं है, जिसके बाद पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। उसी रात जब लालजी (Jija Sali Love Story) सो रहा था, तब पूजा और फिरोज ने उसे चारपाई से बांधकर आग के हवाले कर दिया। लालजी की चीखें सुनकर परिवार के लोगों ने आग बुझाई, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। चारपाई से बांधकर जिंदा जलाया
जीजा बनकर घर आ रहा था प्रेमी
ये भी पढ़ें

Facebook


