BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG Municipal-Panchayat Election 2025: जनवरी-फरवरी नहीं बल्कि मार्च में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव?.. जानें आने वाले दो महीनों में क्या है बड़ी अड़चने..

विभागीय सूत्रों के अनुसार, यदि आचार संहिता जनवरी के मध्य तक लागू होती है, तो मार्च के पहले सप्ताह तक चुनाव हो सकते हैं।

Chhattisgarh Municipal-Panchayat Election 2025 Possible Date

Chhattisgarh Municipal-Panchayat Election 2025 Possible Date

satya prakash
Published: 27 Dec 2024 | 5:30 pmModified: 27 Dec 2024 | 5:30 pm

Chhattisgarh Municipal-Panchayat Election 2025 Possible Date: रायपुर: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया में देरी हो गई है। पहले यह अनुमान था कि वर्ष के अंत से पहले आचार संहिता लागू हो जाएगी और फरवरी के मध्य तक चुनाव संपन्न हो जाएंगे। लेकिन, अंतिम समय में सरकार ने महापौर और अध्यक्ष पद के आरक्षण की प्रक्रिया को 7 जनवरी तक आगे बढ़ाने का फैसला किया। इसके चलते अब साल के अंत से पहले आचार संहिता लागू होने की संभावना खत्म हो गई है।

Read More: Manmohan Singh Passed Away : मनमोहन सिंह के बॉडीगार्ड रह चुके हैं योगी सरकार के ये मंत्री, पूर्व पीएम की गाड़ियों को लेकर किया बड़ा खुलासा

तैयारियों में कमी या राजनीतिक वजह?

चुनाव में देरी को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या प्रशासनिक तैयारियां पूरी नहीं थीं, या इसके पीछे कोई राजनीतिक समीकरण काम कर रहा है। पहले माना जा रहा था कि 27 दिसंबर तक महापौर और अध्यक्ष पद का आरक्षण तय हो जाएगा और नगर पंचायतों का आरक्षण 30 दिसंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा। ऐसे में 31 दिसंबर तक आचार संहिता लागू होने की उम्मीद थी। लेकिन अब आरक्षण प्रक्रिया को कम से कम 15 दिनों के लिए टाल दिया गया है। हालांकि नए कयास यह है कि चुनावी प्रक्रिया मार्च तक आगे बढ़ सकती है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि फरवरी के पहले सप्ताह से ही बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत होने जा रही है। जबकि जनवरी में महज ऐलान के 20 दिनों के भीतर मतदान और मतगणना संभव नहीं है। ऐसे में सुरक्षा और सुविधा के लिए भी सरकार को कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी।

प्रक्रिया में देरी के कारण

Chhattisgarh Municipal-Panchayat Election 2025 Possible Date: विशेषज्ञों का कहना है कि चुनाव तैयारियों में कुछ प्रशासनिक अड़चनें थीं। हाल ही में कई नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों के नोटिफिकेशन जारी हुए, जिन्हें आरक्षण प्रक्रिया में शामिल करना आवश्यक था। इसके अलावा, कई नगरीय निकायों में शीर्ष पद, जैसे सीएमओ, खाली पड़े थे। इसे देखते हुए सरकार ने 36 अधिकारियों को प्रमोट कर सीएमओ के रूप में तैनात किया और कई भ्रष्ट अधिकारियों का स्थानांतरण भी किया।

विपक्ष के आरोप और जनता की प्रतिक्रिया

विपक्षी दल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार जनता के असंतोष से घबराई हुई है, इसलिए चुनाव कराने में देरी कर रही है। वहीं, जनता के बीच इस बात को लेकर गहरी दिलचस्पी है कि इस बार नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराए जाएंगे।

चुनाव की संभावित समय सीमा

Chhattisgarh Municipal-Panchayat Election 2025 Possible Date: विभागीय सूत्रों का मानना है कि यदि जनवरी के मध्य तक आचार संहिता लागू होती है, तो मार्च के पहले सप्ताह तक चुनाव संपन्न हो सकते हैं। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार और प्रशासन इस दिशा में कितनी तेजी से काम करते हैं।

Read Also: Saurabh Sharma Case Me Bada Khulasa : 'बनना चाहता था IAS..' सौरभ शर्मा की जान को खतरा, दोस्त ने किया बड़ा खुलासा, इन शहरों से भी सबूत जुटा रही ED..  

इस पूरे घटनाक्रम ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं, लेकिन जनता और राजनीतिक दलों की निगाहें अब आगामी तारीखों पर टिकी हैं।

छत्तीसगढ़ में निकाय और पंचायत चुनाव 2025

छत्तीसगढ़ में निकाय और पंचायत चुनाव कब होंगे?

– विभागीय सूत्रों के अनुसार, यदि आचार संहिता जनवरी के मध्य तक लागू होती है, तो मार्च के पहले सप्ताह तक चुनाव हो सकते हैं।

चुनाव प्रक्रिया में देरी क्यों हुई?

– महापौर और अध्यक्ष पद के आरक्षण की प्रक्रिया में देरी के कारण चुनाव प्रक्रिया में विलंब हुआ है।

क्या निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ होंगे?

– संभावना है कि इस बार निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराए जाएंगे।

आचार संहिता कब लागू होगी?

– आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद, जनवरी के मध्य तक आचार संहिता लागू होने की संभावना है।

चुनाव की तिथियां कब घोषित होंगी?

– चुनाव तिथियां आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद जनवरी के अंत तक घोषित हो सकती हैं।

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Chhattisgarh Municipal-Panchayat Election 2025 Possible Date

शहर की खबरें

Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi

और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm