BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG Nagariya Nikay Election 2025: नगरपालिकाओं में SDM तो नगर पंचायतों में तहसीलदार होंगे प्रशासक.. शासन ने जारी की सूची, आप भी देखें

नगर पालिका परिषद् में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) यानी एसडीएम प्रशासक होंगे तो वही नगर पंचायतों में तहसीलदारों को बतौर प्रशासक नियुक्त किया जाएगा।

Chhattisgarh Nagriya Nikay Election 2025 Latest Updates

Chhattisgarh Nagriya Nikay Election 2025 Latest Updates

satya prakash
Published: 03 Jan 2025 | 5:08 pmModified: 03 Jan 2025 | 5:29 pm

Chhattisgarh Nagriya Nikay Election 2025 Latest Updates: रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले दिनों प्रदेश के 10 नगर निगमों में जहां जिला कलेक्टरों को प्रशासक के तौर पर तैनात करने का आदेश जारी किया था तो वही अब नगरपालिका और नगरपंचायतों के लिए भी आदेश जारी किया जा चुका है। नगर पालिका परिषद् में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) यानी एसडीएम प्रशासक होंगे तो वही नगर पंचायतों में तहसीलदारों को बतौर प्रशासक नियुक्त किया जाएगा। देखें पूरा आदेश..

Chhattisgarh Nagriya Nikay Election 2025 Latest Updates

नगर पालिकाओं में प्रशासक नियुक्त किये जाने संबंधी by satya sahu on Scribd


 

छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में रायपुर सहित 10 नगर निगमों में प्रशासकों की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। यह फैसला उन नगर निगमों के लिए लिया गया है जहां निर्वाचित पार्षदों का कार्यकाल अलग-अलग तिथियों पर समाप्त हो रहा है। आदेश के अनुसार, संबंधित परिषद के कार्यकाल की समाप्ति के अगले दिन से प्रशासक अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

सरकार ने यह व्यवस्था तब तक लागू रखने का निर्णय लिया है जब तक नई निर्वाचित परिषद का गठन नहीं हो जाता। प्रशासनिक कार्यों में निरंतरता बनाए रखने और विकास योजनाओं को सुचारू रूप से चलाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, रायपुर और अन्य प्रभावित नगर निगमों में प्रशासकों का कार्यभार स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा जाएगा। इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नगर निगम के कार्य और विकास परियोजनाएं बाधित न हों।

प्रशासनिक दृष्टिकोण से यह कदम आवश्यक माना जा रहा है, ताकि शहरों में बुनियादी सेवाओं और योजनाओं को सुचारू रूप से जारी रखा जा सके।


 

1. छत्तीसगढ़ सरकार ने यह आदेश क्यों जारी किया है?

यह आदेश उन नगर निगमों, नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों के लिए जारी किया गया है, जहां निर्वाचित परिषदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। प्रशासनिक कार्यों में निरंतरता बनाए रखने और विकास योजनाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रशासकों की नियुक्ति की गई है।

2. किस प्रकार के अधिकारी प्रशासक के रूप में नियुक्त किए गए हैं?

 

  • नगर निगमों में जिला कलेक्टरों को प्रशासक नियुक्त किया गया है।
  • नगर पालिका परिषदों में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) यानी एसडीएम को प्रशासक बनाया गया है।
  • नगर पंचायतों में तहसीलदारों को प्रशासक के रूप में तैनात किया गया है।

3. प्रशासकों का कार्यकाल कब शुरू होगा?

प्रशासकों का कार्यकाल संबंधित निर्वाचित परिषद के कार्यकाल की समाप्ति के अगले दिन से शुरू होगा।

4. इस आदेश का क्या उद्देश्य है?

इस आदेश का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में निरंतरता बनाए रखना और यह सुनिश्चित करना है कि बुनियादी सेवाएं और विकास योजनाएं बाधित न हों।

5. नई परिषद का गठन होने के बाद प्रशासकों का क्या होगा?

प्रशासकों की नियुक्ति अस्थायी है। नई निर्वाचित परिषद के गठन के बाद प्रशासकों का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा, और नई परिषद नगर निगमों का कार्यभार संभालेगी।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Chhattisgarh Nagriya Nikay Election 2025 Latest Updates, Administrator announced for Nagarpalika and Nagar Panchayats too

शहर की खबरें

Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi

और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm