कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल
कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल
दुबई, एक अक्टूबर (भाषा) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारत के राजदूत दीपक मित्तल ने बृहस्पतिवार को कहा कि कैप्टन स्मित मच्छार से मिलकर उन्हें ‘‘बहुत तसल्ली’’ हुई, जिनकी स्वास्थ्य स्थिति बेहतर है और वह तेजी से ठीक हो रहे हैं।
बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही ‘फ्लाईदुबई’ की उड़ान एफजेड 1073 के कॉकपिट में सह-पायलट ने कैप्टन मच्छार पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
उड़ान का सह-पायलट विमान को कथित तौर पर गिराने की कोशिश कर रहा था, लेकिन विमान के भारतीय कैप्टन मच्छार ने बहादुरी से मुकाबला करते हुए उसके प्रयास को विफल कर दिया। चाकू से किए गए हमले में मच्छार घायल हो गए, लेकिन वह 174 यात्रियों को ले जा रहे विमान को बचाने में सफल रहे।
कैप्टन मच्छार के साहस और बहादुरी की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है।
मित्तल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘कैप्टन स्मित से मिलकर बहुत तसल्ली हुई। यूएई सरकार का उसके सहयोग और दी जा रही चिकित्सीय देखभाल के लिए धन्यवाद।’’
उन्होंने ‘एक्स’ पर एक और पोस्ट में कहा, ‘‘हमें कैप्टन स्मित पर गर्व है कि उन्होंने इतनी जिंदगियां बचाईं और एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया।’’
बाद में, विमान को सऊदी अरब के ताबुक हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरना पड़ा।
मित्तल ने इससे पहले पायलट के परिवार से मुलाक़ात की और ‘‘भारतीय नायक’’ की कुशलक्षेम सुनिश्चित करने में भारत सरकार की ओर से पूरे समर्थन का भरोसा दिलाया।
यूएई स्थित भारतीय दूतावास ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक अलग पोस्ट में कहा कि भारत के राजदूत दीपक मित्तल ने अस्पताल जाकर कैप्टन मच्छार और उनके परिवार से मुलाकात की।
इसने कहा, ‘‘कैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर है और वह तेजी से ठीक हो रहे हैं।’’
ऐसा समझा जाता है कि उत्तर-पश्चिमी सऊदी अरब के तबुक शहर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराए जाने के एक दिन बाद आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मच्छार को यूएई स्थानांतरित कर दिया गया।
भाषा
नेत्रपाल पवनेश
पवनेश
लेखक के बारे में
Web Title: कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›भारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 10:20 pmकैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता
01 Oct 2026 | 9:59 pmस्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया
01 Oct 2026 | 9:31 pmखबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस
01 Oct 2026 | 9:12 pmकैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास
01 Oct 2026 | 8:24 pmसह-पायलट को कट्टरपंथ का पाठ पढ़ाया गया था:नेतन्याहू
01 Oct 2026 | 8:20 pmखबर यूएई भारतीय पायलट स्थिति
01 Oct 2026 | 7:37 pm‘फ्लाईदुबई’ उडान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश के आरोपी के प्रत्यर्पण की मांग करेंगे: इजराइल
01 Oct 2026 | 7:16 pm