Chhattisgarh School Timing Changed | Image- Shutterstock file
Chhattisgarh School Timing Changed: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जिले में स्कूलों के संचालन का समय बदल दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में एक परिपत्र जारी किया है। नए निर्देशानुसार, 16 मार्च से सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगे। यह आदेश जिले के समस्त प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों पर लागू होगा। इसमें शासकीय और अशासकीय दोनों तरह के स्कूल शामिल हैं।
परिपत्र में बताया गया है कि 16 मार्च से प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इन परीक्षाओं को केंद्रीयकृत समय सारिणी के अनुसार संचालित करने के लिए यह समय परिवर्तन किया गया है।
Chhattisgarh School Timing Changed: यह परिपत्र सभी विकास खंड शिक्षा अधिकारियों, शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों और शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के प्रधान पाठकों को भेजा गया है। हालांकि, बोर्ड की परीक्षाएं और मूल्यांकन कार्य इस आदेश से प्रभावित नहीं होंगे। शेष निर्देश यथावत रहेंगे।
अमेरिकी हमले में मारे गए 84 ईरानी नाविकों के शव श्रीलंका ने स्वदेश वापस भेजे
समुद्र में जीपीएस की गड़बड़ी से युद्ध से जहाजों की सुरक्षा पर संकट उत्पन्न हो जाता है
ठाणे में 2.5 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में एसटी जांच समिति अधिकारी गिरफ्तार
उप्र में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 1483 स्थानों पर निरीक्षण व छापेमारी
अमेरिका में वीजा धोखाधड़ी के मामले में 11 भारतीय नागरिकों पर आरोप लगाए गए
बगदाद में अमेरिकी दूतावास परिसर में हेलीपैड पर मिसाइल से हमला हुआ: इराकी सुरक्षा अधिकारी