Kia Sonet 2026 Price and Features: KIA ने लॉन्च किया Sonet का 2026 मॉडल, कम कीमत में मिलेंगे दमदार फीचर्स, पूरी डिटेल्स जानें यहां

Ads

Kia Sonet 2026 Price Features: Kia ने अपनी शानदार कॉम्पैक्ट SUV Sonet के 2026 मॉडल ईयर (MY26) को अपडेट के साथ बाजार में लॉन्च कर दिया है।

  •  
  • Publish Date - March 14, 2026 / 06:14 PM IST,
    Updated On - March 14, 2026 / 06:14 PM IST

Kia Sonet 2026 Price and Features/Image Credit: Kia India X Handle

Kia Sonet 2026 Price and Features: नई दिल्ली: वाहन निर्माता कंपनी Kia ने अपनी शानदार कॉम्पैक्ट SUV Sonet के 2026 मॉडल ईयर (MY26) को अपडेट के साथ बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस शानदार कॉम्पैक्ट एसयूवी में कुछ नए बदलाव किए हैं। इसमें कंपनी की तरफ से सबसा बड़ा अपडेट दिया गया है कि, अब डीजल और टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ मिड-स्पेक वेरिएंट में भी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा। इनकी शुरुआती कीमत 10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से कम रखी गई है, जिससे बजट में ऑटोमैटिक कार लेने वालों के लिए यह विकल्प आसान हो गया है।

डीजल इंजन में मिलेगा नया ऑटोमैटिक विकल्प

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, Kia Sonet के डीजल इंजन में 116 हॉर्सपावर और 250 Nm टॉर्क मिलता है। वहीं अब ग्राहकों को इसी इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स HTE(O) वेरिएंट से मिलेगा, जिसकी कीमत 9.78 लाख रुपए हैं। इसके अलावा HTK(O), HTK+ और HTK+(O) वेरिएंट में भी यह कॉम्बिनेशन मिलेगा। (Kia Sonet 2026 Price and Features) पहले डीजल ऑटोमैटिक सिर्फ ऊंचे वेरिएंट में ही मिलता था। इस बदलाव के बाद सोनेट भारत की सबसे किफायती ऑटोमैटिक कारों में से एक बन गई है। डीजल ऑटोमैटिक का ARAI माइलेज 18.6 किमी प्रति लीटर बताया गया है, जबकि डीजल मैनुअल का माइलेज 22.3 किमी प्रति लीटर तक है।

पेट्रोल इंजन में भी मिलेगा ऑटोमैटिक विकल्प

वहीं Kia Sonet के 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन में 120 हॉर्सपावर और 172 Nm टॉर्क मिलता है। वहीं ग्राहकों को इस इंजन के साथ 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स HTK(O) वेरिएंट से मिलेगा, जिसकी कीमत 9.89 लाख रुपए रखी गई है। HTK+ वेरिएंट में भी यह विकल्प दिया गया है। (Kia Sonet 2026 Price and Features) पहले इन वेरिएंट में सिर्फ मैनुअल या iMT गियरबॉक्स मिलता था। इसके अलावा सोनेट में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का विकल्प भी मिलता है। यह इंजन 81 हॉर्सपावर और 115 Nm टॉर्क पैदा करता है।

Kia Sonet 2026 के फीचर्स और मुकाबला

इन वेरिएंट में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, ESC, हिल-स्टार्ट असिस्ट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर मिलते हैं। HTK+ वेरिएंट में 8-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस कनेक्टिविटी, रियर कैमरा और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर भी दिए गए हैं। Kia Sonet की शुरुआती कीमत 7.30 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।

इन्हे भी पढ़ें:-