भोपाल। मध्यप्रदेश में मतदान के बाद भोपाल में आने वाली विधानसभा सीटों के ईवीएम रखने के लिए स्ट्रॉन्ग रूम बनाए गए पुरानी जेल के बाहर शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने एक दिन पुरानी रिकार्डिंग सीसीटीवी की स्क्रीन पर दिखाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका के चलते कांग्रेस कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए और उन्होंने आरोप लगाया कहा कि सुबह भी सीसीटीवी की लाइट एक घंटे के लिए बंद हुई थी। लेकिन प्रशासन वजह नहीं बता रहा है। स्ट्रॉन्ग रूम में भोपाल की सात विधानसभाओं की ईवीएम रखीं हैं स्ट्रांग रूम में
राजधानी भोपाल में ईवीएम और वीपीपेट के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि स्ट्रांग रूम की सील को सही तरह से नहीं लगाया गया। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के बंद होने के पीछे गड़बड़ी करने की साजिश का भी आरोप लगाया है। कांग्रेस ने एक गेट पर ही सील लगाने का आरोप लगाया। पार्टी नेताओं ने सीसीटीवी कैमरे बंद होने के पीछे गड़बड़ी की आशंका थी।
यह भी पढ़ें : कर्ज न चुकाने के केस में अभिनेता राजपाल यादव को 3 महीने की सजा
पुरानी जेल के बाहर स्टांग रूम की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए शुक्रवार सुबह भी कांग्रेस के नेताओं ने धरना दिया था। स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेसी एक घंटे तक धरने पर बैठे रहे। प्रशासन के अधिकारियों के आश्वासन के बाद कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र चौहान, गिरीश शर्मा, जिला कांग्रेस ने धरना खत्म किया था। कांग्रेस ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग में भी कर दी है।