Ujjain Shahi Masjid Dispute: उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद.. नियंत्रण में हालात, 15 से ज्यादा गिरफ्तार, 20 पर दर्ज किये गए है मामले

Ads

उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। 2500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं। पुलिस कार्रवाई के दौरान कई लोगों को गिरफ्तार या हिरासत में लिया गया है, जबकि AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान को भी हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। मस्जिद से लगी दुकानों को हटाने की कार्रवाई जारी है।

  •  
  • Publish Date - September 28, 2026 / 10:14 PM IST,
    Updated On - September 28, 2026 / 10:15 PM IST

Ujjain Shahi Masjid Dispute Latest Updates || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • उज्जैन में 2500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
  • शाही मस्जिद से जुड़ी कार्रवाई जारी
  • AIMIM प्रदेश अध्यक्ष हिरासत में लिए गए

Ujjain Shahi Masjid Dispute Latest Updates: उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने को लेकर सोमवार को हुए विवाद के बाद देर शाम तक स्थिति नियंत्रण में रही। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के मुताबिक़, पूरे क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन और इंटेलिजेंस सिस्टम के जरिए की जा रही है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

जानकारी के मुताबिक मामले में करीब 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और 15 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में पांच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताए जा रहे हैं। पुलिस सोशल मीडिया पर पोस्ट और वायरल मैसेजेस की जांच कर रही है। वही विवाद के बीच AIMIM के मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है।

2500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Ujjain Shahi Masjid Dispute Latest Updates: उज्जैन के एसपी प्रदीप शर्मा के मुताबिक, स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 2,500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। क्षेत्र में सीसीटीवी, ड्रोन और अन्य निगरानी व्यवस्था सक्रिय है। इलाके को सुरक्षा की दृष्टि से चार सेक्टरों में बांटकर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों की भी पहचान कर रही है।

मस्जिद के नीचे दुकानों को हटाने की कार्रवाई जारी

शाही मस्जिद के नीचे सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे दुकानों और प्रभावित हिस्से को हटाने की कार्रवाई देर रात तक जारी रही। प्रशासन के अनुसार, प्रभावित हिस्सा सड़क चौड़ीकरण की योजना के दायरे में आता है। मस्जिद कमेटी की सहमति से प्रभावित हिस्से को हटाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। प्रशासन और मस्जिद समिति के बीच कार्रवाई से पहले एक और बैठक किए जाने की बात भी सामने आई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

Ujjain Shahi Masjid Dispute Latest Updates: सुबह कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प तथा पथराव की स्थिति बनी थी, जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया था। बाद में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई और स्थिति को नियंत्रित किया गया।

इन्हें भी पढ़ें:

एसआईआर विवाद: महाराष्ट्र में कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किया

भाजपा ने साजिश के तहत ईवीएम में धांधली करके ‘चंद्रशेखर’ को जितवाया: मायावती

द. अफ्रीका में सप्ताहांत हुई गोलीबारी की दो घटनाओं में मृतक संख्या बढ़कर 28 हुई, एक और पीड़ित की मौत

एशियाड मुक्केबाजी : लवलीना, प्रिया ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किये

पायनियर फिल-मेड, टोंबो इमेजिंग और फंक्शनल एंड इनोवेटिव फूड्स को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

Q1. उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में कितने पुलिसकर्मी तैनात हैं?

Ans: सुरक्षा व्यवस्था के लिए 2500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

Q2. क्या AIMIM प्रदेश अध्यक्ष को हिरासत में लिया गया है?

Ans: रिपोर्ट्स के अनुसार AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Q3. शाही मस्जिद विवाद में प्रशासन की कार्रवाई क्या है?

Ans: सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित हिस्से और संबंधित दुकानों को हटाने की कार्रवाई जारी है।