Contract Employees Salary Increase: बढ़ गई संविदा कर्मियों की सैलरी.. इन टीचर्स के मानदेय में भी बड़ा इजाफा, भाजपा सरकार की नवरात्रि से पहले बड़ी सौगात

बेसिक और हाई-बेसिक स्तर के सभी पैरा टीचर्स के मानदेय में 5,000 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा शिक्षा बंधुओं, स्पेशल एजुकेटर्स और एसएसके सहायकों के मासिक भत्ते में भी 5,000 रुपये का इजाफा होगा।

Contract Employees Salary Increase: बढ़ गई संविदा कर्मियों की सैलरी.. इन टीचर्स के मानदेय में भी बड़ा इजाफा, भाजपा सरकार की नवरात्रि से पहले बड़ी सौगात

Contract Employees Salary Increase || Image- IBC24 News File

Modified Date: September 8, 2026 / 12:01 am IST
Published Date: September 7, 2026 11:58 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पैरा शिक्षकों के मानदेय में पांच हजार रुपये बढ़ोतरी
  • 14 समूहों के कर्मचारियों को मिलेगा सीधा लाभ
  • सरकार ने 390 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट मंजूर

Contract Employees Salary Increase: कोलकाता: आगामी दुर्गा पूजा से पहले राज्य सरकार ने अलग-अलग विभागों में काम कर रहे हजारों संविदा और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने कई पदों पर तैनात कर्मचारियों के मानदेय और भत्तों में इजाफे के फैसले को मंजूरी दी है। इससे शिक्षा विभाग, वन विभाग समेत विभिन्न संवर्गों के कर्मचारियों को सीधा फायदा मिलेगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

जानें किन कर्मचारियों को मिलेगए फायदा

सरकार के फैसले के मुताबिक, करीब 1,500 वन सहायकों और 20,343 प्राथमिक पैरा शिक्षकों समेत कुल 14 समूहों के कर्मचारियों को बढ़े हुए मानदेय और भत्ते मिलेंगे। इसके लिए राज्य कैबिनेट ने अतिरिक्त 390 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है।

पैरा शिक्षकों का मानदेय 5 हजार रुपये बढ़ा

Contract Employees Salary Increase: बेसिक और हाई-बेसिक स्तर के सभी पैरा टीचर्स के मानदेय में 5,000 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा शिक्षा बंधुओं, स्पेशल एजुकेटर्स और एसएसके सहायकों के मासिक भत्ते में भी 5,000 रुपये का इजाफा होगा। एकेडमिक सुपरवाइजरों के मानदेय में भी इसी तरह बढ़ोतरी की गई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

नेताजी सेवा केंद्र के माध्यम से 30 हजार रुपये

विभिन्न प्रबंधन श्रेणियों में काम करने वाले कर्मचारियों के मानदेय में श्रेणी के आधार पर 5,000 रुपये, 7,000 रुपये और 10,000 रुपये तक की वृद्धि की गई है। वहीं वन सहायक कर्मियों के वेतन में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी होगी। वनरक्षकों के भत्ते में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। नई व्यवस्था 1 अक्टूबर से प्रभावी होगी। इसके अलावा जिन विधायकों ने अपने क्षेत्रों में ‘नेताजी सेवा केंद्र’ शुरू किए हैं, उन्हें सरकार की ओर से 30,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:

दिल्ली में जिस बस में हुआ छात्रा से कथित दुष्कर्म, उसके तीन माह में हो चुके हैं 12 चालान

विश्व पैरा तीरंदाजी सीरिज: शीतल फाइनल में, सरिता कांस्य पदक के प्लेआफ में

जरांगे का 12 सितंबर को जालना में मराठों से जुटने का आह्वान; समर्थकों पर कार्रवाई होने पर बंद की चेतावनी

आरबीएल बैंक विदेशी निवेशकों से बॉन्ड जारी कर एक अरब डॉलर जुटाएगा

एमपीएससी परीक्षा प्रश्नपत्र लीक: अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, राकांपा (शप) और कांग्रेस का समर्थन


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown