Divya Agarwal Divorce News : क्या वाकई टूट रहा है दिव्या अग्रवाल का रिश्ता? एनिवर्सरी पर वीडियो शेयर कर बताया क्यों की शादी, सामने आई पूरी सच्चाई

रियलिटी शो स्टार दिव्या अग्रवाल ने अपनी शादी की पहली सालगिरह पर इंस्टाग्राम पर पति अपूर्व पडगांवकर के साथ वीडियो शेयर कर साफ किया कि उनके रिश्ते में सब कुछ ठीक है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उन्हें सालगिरह की बधाई दे रहे हैं।

Divya Agarwal Divorce News : क्या वाकई टूट रहा है दिव्या अग्रवाल का रिश्ता? एनिवर्सरी पर वीडियो शेयर कर बताया क्यों की शादी,  सामने आई पूरी सच्चाई

Divya Agarwal Divorce News / Image Source : INSTAGRAM

Modified Date: February 20, 2026 / 09:00 pm IST
Published Date: February 20, 2026 9:00 pm IST

एंटरटेनमेंट डेस्क : Divya Agarwal Divorce News रियलिटी शो स्टार दिव्या अग्रवाल पिछले कुछ समय से अपने पति अपूर्व पडगांवकर से अलग होने की खबरों को लेकर चर्चा में थीं। हाल ही में एक शो ‘द 50’ के दौरान उनके रिश्ते में खटास की अफवाहें उड़ी थीं। अब दिव्या ने अपनी शादी की पहली सालगिरह र इंस्टाग्राम पर अपूर्व के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने साफ कर दिया है कि उनके बीच सब कुछ ठीक है।

शादी की पहली सालगिरह पर बयां किया दिल का हाल

वीडियो शेयर करते हुए दिव्या ने एक भावुक नोट भी लिखा और बताया कि उन्होंने अपूर्व से शादी क्यों की थी। दिव्या ने लिखा, “मैंने तुमसे शादी इसलिए की क्योंकि तुम मुझे पूरी तरह समझते हो और मुझे बदलने की कोशिश नहीं करते।” उन्होंने आगे कहा कि जिंदगी चाहे कितनी भी उलझी हुई क्यों न हो, वे हमेशा एक-दूसरे के साथ रहेंगे। दिव्या ने अपूर्व को अपना वो सहारा बताया जो उनके दिल की बात बिना कहे समझ लेते हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस जोड़ी को सालगिरह की बधाई दे रहे हैं।

अफवाहों पर टीम ने दिया करारा जवाब

बता दें कि ‘द 50’ शो में भव्या सिंह ने दावा किया था कि दिव्या और अपूर्व अलग रह रहे हैं। इन दावों को दिव्या की टीम ने पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया है। टीम का कहना है कि एक गेम शो में जीतने के लिए किसी की पर्सनल लाइफ को निशाना बनाना और उसे कमजोर दिखाना बेहद गलत है। उन्होंने साफ किया कि दिव्या एक मजबूत इंसान हैं और ऐसी फालतू बातें उनके आत्मसम्मान को कम नहीं कर सकतीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Divyaa Agarwal (@divyaagarwal_official)

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and storyteller committed to ethical, ground-level, and impact-oriented reporting. A Gold Medalist in Journalism & Mass Communication, I believe in telling stories with accuracy, sensitivity, and purpose. Currently working with IBC24, I specialize in content writing, news production, and modern storytelling bridging facts with human experiences to inform, engage, and inspire audiences..