Donald Trump Latest Tweet: “आज रात एक पूरी सभ्यता का अंत हो जाएगा”.. अमेरिकी राष्ट्रपति के Truth पोस्ट से मची खलबली, जानें किसे और क्यों दी ये ताजा धमकी..

Donald Trump Latest Tweet: डोनाल्ड ट्रंप के रहस्यमयी ट्वीट के बाद यूरोप में परमाणु हमले की आशंका बढ़ी, कूटनीतिक हलचल तेज हुई।

Donald Trump Latest Tweet: “आज रात एक पूरी सभ्यता का अंत हो जाएगा”.. अमेरिकी राष्ट्रपति के Truth पोस्ट से मची खलबली, जानें किसे और क्यों दी ये ताजा धमकी..

Donald Trump Latest Tweet || IMAGE- WSJ file

Modified Date: May 21, 2026 / 08:33 pm IST
Published Date: May 21, 2026 8:30 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ट्रंप के ट्वीट ने यूरोपीय देशों में बढ़ाई परमाणु हमले की आशंका
  • ईरान-अमेरिका शांति वार्ता विफल होने के बाद बढ़ा तनाव
  • अमेरिकी विदेश विभाग भी ट्रंप के बयान पर स्पष्ट जवाब नहीं दे सका

तेहरान: मिडिल एशिया ने ईरान और अमेरिका के बीच हमले का दौर थम चुका हो लेकिन मौजूदा सीजफायर को लेकर आशंकाए अभी भी जारी हैं। दोनों देशों के बीच इस्लामाबाद में हुई शांति वार्ता की कोशिश विफल हो चुकी है और दोनों ही देश फिर कब पीस टॉक के लिए एक मेज पर आएंगे यह कहना मुश्किल है। (Donald Trump Latest Tweet) बहरहाल अमेरिकी राष्ट्रपति के सोशल मीडिया ट्रुथ पर किये ट्वीट ने यूरोपीय देशों के बीच खलबली मचा दी है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

क्या लिखा है ट्रंप ने?

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया है कि, “आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है और शायद कभी वापस नहीं लौटेगी। मैं ऐसा नहीं चाहता, लेकिन ऐसा होने की संभावना है। हालांकि अगर अब पूरी तरह बदलाव आता है, जहां अलग, समझदार और कम कट्टर सोच वाले लोग आगे आते हैं, तो शायद कुछ बहुत अच्छा हो सकता है। आज रात दुनिया के लंबे और जटिल इतिहास का एक बहुत अहम पल साबित हो सकता है। 47 साल से चल रहे भ्रष्टाचार, डर और मौत के दौर का अंत हो सकता है। ईश्वर ईरान के महान लोगों की रक्षा करे।”

वही दूसरी तरफ इस चेतावनी के बाद, यूरोपीय राजधानियों में दहशत फैल गई। एक यूरोपीय सरकार ने वाशिंगटन में अपने राजनयिकों से एक चौंकाने वाला सवाल पूछा कि, क्या संयुक्त राज्य अमेरिका परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की तैयारी कर रहा है? (Donald Trump Latest Tweet) अधिकारियों ने जवाब के लिए अमेरिकी विदेश विभाग की ओर रुख किया, और अमेरिका के पारंपरिक राजनयिक चैनलों से आश्वासन की उम्मीद की। लेकिन, एक यूरोपीय राजनयिक के अनुसार, विदेश विभाग के अधिकारियों ने स्वीकार किया कि उन्हें नहीं पता कि ट्रंप का क्या मतलब था या आगे क्या हो सकता है।

पाकिस्तान ने फिर शुरू की मध्यस्थता की कोशिश

इन सबके बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने बृहस्पतिवार को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से मुलाकात की और अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। यह भेंटवार्ता इन खबरों के बीच हुई है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ईरान की यात्रा पर जा सकते हैं।

नकवी एक सप्ताह से भी कम समय में दूसरी यात्रा पर बुधवार को तेहरान पहुंचे। युद्ध में उलझे अमेरिका और ईरान के बीच की खाई को पाटने के उद्देश्य से उनकी यह यात्रा हो रही है। पाकिस्तान ने दोनों संघर्षरत देशों के बीच एक समझौता कराने और क्षेत्र में युद्ध समाप्त करने के प्रयासों को तेज कर दिया है। (Donald Trump Latest Tweet) ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘इरना’ के अनुसार, विदेश मंत्री अराघची ने बृहस्पतिवार सुबह तेहरान में नकवी से मुलाकात की और ईरान-अमेरिका के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता पर चर्चा की।

सरकारी प्रेस टीवी के अनुसार, मुनीर बृहस्पतिवार को तेहरान का दौरा करने वाले हैं क्योंकि पाकिस्तान ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थता के प्रयासों को तेज कर रहा है। नक़वी की मौजूदा यात्रा या सेना प्रमुख की संभावित यात्रा के बारे में पाकिस्तान की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई। एक सप्ताह के भीतर ईरान की राजधानी की अपनी दूसरी यात्रा के दौरान, नकवी ने राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, ईरान के गृह मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी बातचीत की। नकवी की यह ताज़ा यात्रा ऐसे समय हुई है जब ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अगर समझौता नहीं हुआ तो कुछ ही दिनों में हमले फिर से शुरू कर दिए जाएंगे। उन्होंने एक दिन पहले कहा था कि खाड़ी अरब नेताओं ने उनसे आखिरी समय में हमला टालने का अनुरोध किया था।

दूसरी ओर, ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने चेतावनी दी कि ‘युद्ध की वापसी में कई और अप्रत्याशित घटनाएं होंगी।’ (Donald Trump Latest Tweet) इसके अलावा, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने चेतावनी जारी की कि ईरान पर कोई भी और हमला ‘एक ऐसे संघर्ष को जन्म देगा जो पश्चिम एशिया की सीमाओं से कहीं आगे तक फैलेगा।’

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

मुनीर और नकवी दोनों ने पिछले महीने तेहरान का दौरा किया एवं शीर्ष ईरानी नेताओं के साथ बातचीत की। हालांकि, पाकिस्तान के निरंतर राजनयिक प्रयासों के बावजूद, ईरान और अमेरिका अपने मतभेदों को दूर करने में असमर्थ रहे। पिछले महीने पाकिस्तान ने दोनों पक्षों के बीच एक दुर्लभ उच्च स्तरीय वार्ता की मेजबानी की थी, लेकिन बातचीत विफल रही।

इन्हें भी पढ़ें:-

सरकार की बढ़ते चालू खाते के घाटे पर नजर, उपायों पर मंथन जारी: गोयल

‘जी7’ सदस्य देशों के लिए मस्तिष्क स्वास्थ्य एक अत्यावश्यक प्राथमिकता क्यों?

बलात्कार के आरोपी के जमानत पर रिहा होने के बद जुलूस निकालने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

उप्र में सभी कॉलेज, विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए पोशाक व्यवस्था लागू करने के निर्देश

अगले महीने व्यापार वार्ता के लिए भारत आ सकता है अमेरिकी दल : गोयल


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown