Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा की सास पर अब एक्शन की तैयारी! हटाए जा सकते हैं इस पद से, विभाग ने रजिस्ट्रार से मांगा प्रतिवेदन

ट्विशा शर्मा की सास पर अब एक्शन की तैयारी! हटाए जा सकते हैं इस पद से, MP Bhopal Twisha Sharma Death Case News

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा की सास पर अब एक्शन की तैयारी! हटाए जा सकते हैं इस पद से, विभाग ने रजिस्ट्रार से मांगा प्रतिवेदन
Modified Date: May 21, 2026 / 07:04 pm IST
Published Date: May 21, 2026 7:03 pm IST

भोपाल। Twisha Sharma Death Case: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की बहुचर्चित ट्विशा शर्मा की मौत मामले को लेकर मृतका की सास गिरिबाला सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। जल्द ही उन्हें जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पद से हटाया जा सकता है। इसके लिए शासन स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने गिरिबाला सिंह को पद से हटाने के लिए प्रतिवेदन मांगा है।

जानकारी के अनुसार, विभाग की ओर से राज्य उपभोक्ता आयोग के रजिस्ट्रार को पत्र भेजा गया है। पत्र में आयोग अध्यक्ष को पद से हटाने से जुड़े नियमों का हवाला देते हुए पूरे मामले की जांच कर विस्तृत प्रतिवेदन जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि ट्विशा सुसाइड केस में नाम सामने आने के बाद शासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। इसी के तहत अब गिरिबाला सिंह के आचरण और उनके खिलाफ दर्ज प्रकरण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष के पद से हटाने संबंधी नियमों के तहत जांच रिपोर्ट तैयार की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

पति समर्थ अब भी फरार

Twisha Sharma Death Case: बता दें कि ‎ट्विशा केस में बेटे समर्थ के साथ आरोपी गिरबाला इस समय ‎अग्रिम जमानत पर है जबकि समर्थ ट्विशा की मौत के बाद से फरार है।पुलिस ने समर्थ को पकड़ने के लिए 10 हजार का इनाम रखा था जिसे बढ़ाकर अब 30 हजार कर दिया गया है। ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार नए मोड़ लेता नजर आ रहा है। हाल ही में सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने जांच को और पेचीदा बना दिया है तथा कई महत्वपूर्ण सवाल खड़े कर दिए हैं। फुटेज में ट्विशा शर्मा को बिल्डिंग की सीढ़ियों से छत की ओर जाते हुए देखा गया है। इसके करीब एक घंटे बाद उनके पति समर्थ और तीन अन्य लोग उन्हें नीचे लेकर आते दिखाई देते हैं।

ससुराल का टॉर्चर और ट्विशा की संदिग्ध मौत

बता दें कि गिरबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की मौत का मामला बीते कई दिनों से चर्चा में है। कथित तौर पर ससुराल की प्रताड़ना की वजह से मौत के इस मामले में जहां एक तरफ पुलिस ने जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) बनाई है, वहीं हर दिन कई नए खुलासे सामने आ रहे हैं। बीते 12 मई को छत के सरिये से फांसी पर लटकी मिली ट्विशा को लेकर उसकी सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ पर गंभीर आरोप लगे हैं।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।