Dr Rajan Rizvi Removed From Post: अखिलेश यादव के करीबी से सपा ने छीना पद, बैंक की महिला कर्मचारी से कहा था, ‘हमारी सरकार बनी तो CM कोटे से IAS बनवा दूंगा’..

आरोपी डॉ रिजवी ने आगे लिखा है, "आप खूबसूरत होने के साथ आपकी सीरत बहुत अच्छी हैं। आप अपने काम में माहिर हैं, आप कम्प्लीट वूमेन हैं। मुझे आपकी परसनैलिटी पर ये जॉब अच्छी नहीं लगती। अगर भविष्य में, राजनीति में आगे जाता हूँ, और सपा की सरकार बनती है तो मैं आपको सीएम कोटे से डेपुटेशन के आधार पर IAS बनवाने की कोशिश जरूर करूंगा। उम्मीद करता हूँ आप मेरे लिए दिल में पॉजिटिव वेव रखेंगी। मुझे ब्लेसिंग दोगी"

Dr Rajan Rizvi Removed From Post: अखिलेश यादव के करीबी से सपा ने छीना पद, बैंक की महिला कर्मचारी से कहा था, ‘हमारी सरकार बनी तो CM कोटे से IAS बनवा दूंगा’..

Dr Rajan Rizvi Removed From Post || Image- File Image

Modified Date: September 16, 2026 / 02:39 pm IST
Published Date: September 16, 2026 2:35 pm IST
HIGHLIGHTS
  • डॉ. राजन रिजवी पद से मुक्त
  • सपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला दिया
  • वायरल चैट की पुष्टि नहीं हुई

Dr Rajan Rizvi Removed From Post: मथुरा: बैंक की महिला कर्मचारी को मैसेज भेजकर परेशान करने वाले समाजवादी पार्टी के नेता और मौजूदा समय में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव डॉ राजन रिजवी को पद से मुक्त कर दिया गया है। इस संबंध में जिला अध्यक्ष द्वारा आदेश जारी करते इसकी सूचना प्रदेश पदाधिकारियों को दे दी गई है। जारी आदेश में कहा गया है कि, पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से यह फैसला लिया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

Image

क्या है पूरा प्रकरण?

दरअसल धर्मनगरी मथुरा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक दिलफेंक समाजवादी पार्टी के नेता ने बैंक की महिला कर्मचारी पर डोरे डालने की कोशिश की है, उसे पर्सनली व्हाट्सअप पर मैसेज किया है। हालाँकि उसे यह दांव उल्टा पड़ गया और अब मथुरा पुलिस ने आरोपी नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी सपा नेता का नाम डॉ राजन रिजवी है। नेता जी का महिला कर्मचारी को भेजे गए मैसेज का स्क्रीनशॉट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर सियासत भी देखने को मिल रही है। हालाँकि IBC24 इस चैट के वास्तविकता की पुष्टि नहीं करती है।

क्या लिखा है मैसेज में?

Dr Rajan Rizvi Removed From Post: सपा नेता ने अपने कथित सन्देश में लिखा है, “मैडम नमस्ते, मेरे शब्दों से आपका दिल हर्ट हुआ है तो आपसे माफी मांगता हूँ। वैसे मैंने आपसे ऐसा कुछ नहीं कहा जो मर्यादा के खिलाफ हो। मैं आपकी इज्जत करता हूँ। आप तो एक्स्ट्रा औरा वाली मैडम हैं”

आरोपी डॉ रिजवी ने आगे लिखा है, “आप खूबसूरत होने के साथ आपकी सीरत बहुत अच्छी हैं। आप अपने काम में माहिर हैं, आप कम्प्लीट वूमेन हैं। मुझे आपकी परसनैलिटी पर ये जॉब अच्छी नहीं लगती। अगर भविष्य में, राजनीति में आगे जाता हूँ, और सपा की सरकार बनती है तो मैं आपको सीएम कोटे से डेपुटेशन के आधार पर IAS बनवाने की कोशिश जरूर करूंगा। उम्मीद करता हूँ आप मेरे लिए दिल में पॉजिटिव वेव रखेंगी। मुझे ब्लेसिंग दोगी”

Dr Rajan Rizvi Removed From Post: “मुझे आपकी पर्सनालिटी पर ये जॉब अच्छी नहीं लगती। अगर भविष्य में राजनीति में आगे जाता हूं और सपा की सरकार बनती है तो मैं आपको CM कोटे से IAS बनवाने की कोशिश करुंगा”

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

 

इन्हें भी पढ़ें:

यूपीआई व्यापारी भुगतान पर शुल्क को लेकर बैंकों की समिति जल्द लेगी निर्णय

बांग्लादेश, पाकिस्तान ने द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए संसदीय कूटनीति पर जोर दिया

एमडीएल दिघी में पोत निर्माण क्लस्टर के लिए 27,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

बिहार: भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने निकाला मार्च, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

खेलमंत्री ने भारत में एफवन की वापसी की चुनौतियों की समीक्षा के लिये कार्यबल का गठन किया


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown