बांग्लादेश, पाकिस्तान ने द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए संसदीय कूटनीति पर जोर दिया

बांग्लादेश, पाकिस्तान ने द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए संसदीय कूटनीति पर जोर दिया

बांग्लादेश, पाकिस्तान ने द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए संसदीय कूटनीति पर जोर दिया
Modified Date: September 15, 2026 / 03:49 pm IST
Published Date: September 15, 2026 3:49 pm IST

ढाका, 15 सितंबर (भाषा) बांग्लादेश और पाकिस्तान ने द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए नियमित वार्ता, संसदीय प्रतिनिधिमंडलों के दौरों और लोगों के बीच आपसी संपर्क को बढ़ाकर संसदीय कूटनीति को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

बांग्लादेश की सरकारी समाचार एजेंसी ‘बीएसएस’ की खबर के अनुसार, यह जोर बांग्लादेश की जातीय संसद के उपाध्यक्ष तथा संसदीय प्रतिनिधिमंडल के नेता बैरिस्टर कैसर कमाल और पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष सरदार अयाज सादिक के बीच सोमवार को दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के उद्घाटन की पूर्व संध्या पर हुई बैठक के दौरान दिया गया।

बीएसएस ने बांग्लादेश संसद सचिवालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति का हवाला देते हुए बताया कि दोनों नेताओं ने आपसी हितों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

कमाल ने सादिक को आपसी सुविधा के समय बांग्लादेश आने का निमंत्रण दिया, जबकि पाकिस्तानी नेशनल असेंबली के अध्यक्ष ने बांग्लादेशी संसद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पाकिस्तान आने का न्योता दिया।

बीएसएस की खबर में कहा गया है कि बैठक ‘सौहार्दपूर्ण व मैत्रीपूर्ण माहौल’ में आयोजित की गई, जिसमें दोनों देशों के संसदीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी शामिल हुए।

अगस्त 2024 में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद ढाका और इस्लामाबाद के द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देने के प्रयासों के बीच यह बैठक हुई है।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में