festival diwali date: आखिर कब है दिवाली?.. 31 अक्टूबर या एक नवम्बर?.. क्यों है तारीख और मुहूर्त को लेकर कन्यूजन?.. यहां जानें असली तारीख
festival diwali date इस बार दिवाली की डेट को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है। दरअसल इस बारअमावस्या तिथि के निर्धारण को लेकर लोगों में कंफ्यूजन है। इस पर …

Diwali Date And Shubh Muhurat 2024
festival diwali date: रायपुर। दीपों क पर्व दिवाली हमारे देश का बहुत महत्वपूर्ण त्योहार है। हर साल पूरे देश में धूमधाम से दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। हर साल कार्तिक अमावस्या के दिन दिवाली मनाई जाती है। इसी दिन महालक्ष्मी का पूजन भी किया जाता है। लोग अपने घरों को दिया, और रंगोली से सजाते हैं। एक दूसरे को त्योहार की बधाइयां देते हैं। इसके अलावा बच्चे और बड़े मिलकर खूब आतिशबाजी करते हैं। इस दिन घरों में अच्छी-अच्छी मिठाइयां और पकवान भी बनाये जाते हैं।
Chanakya Niti: जीवन में शीघ्र सफलता पाना है तो अपनाये चाणक्य के ये उपाय...
लेकिन इस बार दिवाली की डेट को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है। दरअसल इस बारअमावस्या तिथि के निर्धारण को लेकर लोगों में कंफ्यूजन है। इस पर अलग-अलग विद्वानों की राय भी अलग है। आज हम आपको शास्त्रों के हिसाब से दिवाली की सही डेट के बारे में बताएँगे।
when is diwali 2024?
इस बार कब है दिवाली
festival diwali date हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक अमावस्या के दिन ही दिवाली मनाई जाती है और इसी दिन महालक्ष्मी पूजन किया जाता है।लेकिन हिंदी कैलेंडर के अनुसार कार्तिक अमावस्या 31 अक्टूबर गुरुवार 2024 को दोपहर 3.52 बजे शुरू हो रही है और अमावस्या तिथि 1 नवंबर शुक्रवार 2024 को शाम 06.16 बजे संपन्न हो रही है। जिसके चलते इस बार दिवाली की तिथि को लेकर असमजस की स्थिति बनी हुई है। सामान्यतः उदयातिथि के नियम को मानने पर दीपावली 2024 और महालक्ष्मी पूजन 1 नवंबर 2024 को होगा।
31 अक्टूबर को दिवाली पर विद्वानों के क्या है विचार
festival diwali date कुछ विद्वानों का मानना है, कि दिवाली 31 अक्टूबर 2024 को मनाना चाहिए और इसी दिन लक्ष्मी पूजन करना चाहिए। वहीं एक अन्य ज्योतिषी, काशी के कई पंचांग और ज्योतिष शास्त्र की मानें तो दीपावली 31 अक्टूबर को मनाना चाहिए, हालांकि उदयातिथि के हिसाब से कुछ लोग 1 नवंबर को दिवाली मनाएंगे।
1 नवंबर को दिवाली मानाने के कारण
कुछ विद्वानों के अनुसार दीपावली और महालक्ष्मी पूजन शुक्रवार 1 नवंबर 2024 को मनाना चाहिए। इसके पीछे के कारण बताते हुए उन्होंने कहा, अधिकतर पंचांग में 1 नवंबर को अमावस्या 03 प्रहर से अधिक समय तक है और अन्य दृश्य पंचांगों में भी इस तिथि की प्रदोष में व्याप्ति है। इसलिए इसी दिन लक्ष्मी पूजन करना चाहिए।
लक्ष्मी पूजा और दीपावलीः शुक्रवार, 1 नवंबर 2024 को
लक्ष्मी पूजा मुहूर्तः शाम 05:36 बजे से 06:16 बजे तक
अवधिः 00 घण्टे 41 मिनट
प्रदोष कालः शाम 05:36 बजे से शाम 08:11 बजे तक
वृषभ कालः शाम 06:20 बजे से शाम 08:15 बजे तक
(लक्ष्मी पूजा मुहूर्त स्थिर लग्न के बिना है)
निशिता कालः रात 11:39 बजे से रात 12:31बजे (2 नवंबर सुबह)
सिंह लग्नः 2 नवंबर को सुबह 12:50 (रात) से सुबह 03:07 बजे तक
(अमावस्या तिथि निशिता मुहूर्त के साथ व्याप्त नहीं है, इसलिए निशिता काल में लक्ष्मी पूजा मुहूर्त नहीं है।)
पने में खुद को उड़ते हुए देखना: स्वप्न में खुद को उड़ते हुए देखने का क्या मतलब होता है?...
चौघड़िया पूजा मुहूर्त
दीवाली लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ चौघड़िया मुहूर्त
प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत): सुबह 06:33 बजे से सुबह 10:42 बजे तक
अपराह्न मुहूर्त (चर): शाम 04:13 बजे से शाम 05:36 बजे तक
अपराह्न मुहूर्त (शुभ): दोपहर 12:04 बजे से दोपहर 01:27 बजे तक
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: festival diwali date
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pmहमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं
30 Sept 2026 | 5:20 pm‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग
30 Sept 2026 | 5:16 pmबंगाल उपचुनाव से कांग्रेस और तृणमूल के ममता गुट के बीच रिश्तों की दिशा तय होने की संभावना
30 Sept 2026 | 5:13 pm