गुजरात ONGC: तेल के कुंए में लगी भीषण आग, 2 मजदूरों की मौत, 4 घायल

गुजरात ONGC: तेल के कुंए में लगी भीषण आग, 2 मजदूरों की मौत, 4 घायल

गुजरात ONGC: तेल के कुंए में लगी भीषण आग, 2 मजदूरों की मौत, 4 घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: March 14, 2019 11:53 am IST

गुजरात: नांदेज स्थित ओएनजीसी से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बुधवार रात तेल के कुंए में आग लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई, साथ ही मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से घायलों को उपचार के लिए अहमदाबाद स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे की सूचना से मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Read More: राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, सरकार के विशेषाधिकार दावे पर सुरक्षित रखा फैसला

बताया जा रहा है कि ओनजीसी स्थित आकाश 4 को रिपेयर किया जा रहा था, इसी दौरान आग की लपटें उठने लगी। आग की लपटों को देखकर हड़कंप मच गया। ओएनजीसी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस घटना में दुर्भाग्य से 2 मजदूरों की मौत हो गई है। इनकी पहचान 25 वर्षीय संजय महेंद्र और 27 वर्षीय शहजाद आलम अंसारी के रूप में हुए हैं।

Read More: भोपाल सीट से उम्मीदवार बनने तैयार, मोदी का जादुई करिश्मा अब खत्म :संदीप दीक्षित

आग लगने की घटना की जानकारी मिलने के बाद अहमदाबाद से ओएनजीसी के एसेट मैनेजर, क्राइसिस मैनेजमेंट टीम के अलावा हेल्थ, मेडिकल और एनवॉयर्नमेंट सिक्योरिटी सर्विसेज समेत अन्य विभाग के अधिकारी फौरन मौके पर पहुंचे।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"