Attack on Anil Deshmukh: चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व गृहमंत्री पर हमला, गंभीर रूप से घायल हुए कांग्रेस नेता, सामने आया वीडियो
Attack on Anil Deshmukh: महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की कार पर पथराव किया गया है और इस हमले में देशमुख घायल हो गए हैं।
Attack on Anil Deshmukh
मुंबई : Attack on Anil Deshmukh: महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अनिल देशमुख की कार पर पथराव किया गया है और इस हमले में देशमुख घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इस हमले में अनिल देशमुख का सिर फूट गया है। हमले के बाद सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही हैं। जिनमें देखा जा सकता है कि अनिल देशमुख पर हुआ हमला कितना खतरनाक है। तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि अनिल देशमुख गाड़ी में ड्राइवर के बराबर वाली सीट पर बैठे हुए हैं और उनकी गाड़ी का शीशा टूटा हुआ है।
सामने आया वीडियो
Attack on Anil Deshmukh: मिली जानकारी के मुताबिक, अनिल देशमुख चुनाव प्रचार से लौट रहे थे। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले आज प्रचार का आखिरी दिन था।अनिल देशमुख पर यह हमला नागपुर के पास हुआ है। सोशल मीडिया पर मौजूद कुछ तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि अनिल देशमुख के सिर से खून बह रहा है और कुछ लोग उनको लेकर जा रहे हैं। इसके अलावा अन्य तस्वीर में वो कुछ लोगों के साथ बैठे हुए हैं और उनके सिर पर सफेद रंग के गमछा बंधा हुआ है।
#महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के गाड़ी पर पथराव.
नागपुर काटोल में चुनावी सभा को संबोधित कर वापस लौट रहे अनिल देशमुख की गाड़ी पर पथराव,अनिल देशमुख घायल,कार का कांच टुटा,पथराव किसने किया ये स्पष्ट नहीं है।@AnilDeshmukhNCP @NCPspeaks @DGPMaharashtra @PawarSpeaks pic.twitter.com/zaqjxa4aY4
— Indrajeet chaubey (@indrajeet8080) November 18, 2024
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Former Home Minister attacked during election campaign, Congress leader seriously injured, video surfaced
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pmहमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं
30 Sept 2026 | 5:20 pm‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग
30 Sept 2026 | 5:16 pmबंगाल उपचुनाव से कांग्रेस और तृणमूल के ममता गुट के बीच रिश्तों की दिशा तय होने की संभावना
30 Sept 2026 | 5:13 pm