Himachal Pradesh Bus Accident: खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, ड्राइवर-कंडेक्टर समेत इतने लोगों की हुई मौत, गंभीर रूप से घायलों का इलाज जारी
Himachal Pradesh Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है।
Himachal Pradesh Bus Accident/Image Credit: X Handle
- हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ है।
- इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है।
- एक निजी बस के चालुज मोड़ पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से यह हादसा हुआ।
Himachal Pradesh Bus Accident: चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है और 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को आनन-फानन में में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दरअसल, बैरागढ़ से चंबा की ओर आ रही एक निजी बस देवीकोठी के समीप चालुज मोड़ पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में चालक और परिचालक सहित सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि, यह भीषण हादसा शनिवार सुबह करीब 6:30 से 7:15 बजे के बीच बैरागढ़-तीसा मुख्य मार्ग पर हुआ। बस ने बैरागढ़ से अपनी यात्रा शुरू ही की थी और महज तीन किलोमीटर का सफर तय करने के बाद यह चालुज मोड़ के तीखे मोड़ पर हादसे का शिकार हो गई।
चालुज मोड़ पर हुआ हादसा
इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय पुलिस ने बताया कि, शर्मा ट्रैवलर्स की यह बस चालुज मोड़ के पास पहुंची तो अचानक चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। नियंत्रण हटने के बाद बस सड़क से फिसलकर लगभग 100 फीट नीचे गुजर रही दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए और कई यात्री मलबे के नीचे दब गए।
घायलों को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल
Himachal Pradesh Bus Accident: इस भीषण सड़क हादसे की खबर मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड, NDRF और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं. मलबे को हटाने और फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए जेसीबी (JCB) मशीनों की मदद ली गई। पुलिस अधीक्षक (SP) चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि सभी घायलों को तुरंत रेस्क्यू कर नजदीकी सिविल अस्पताल तीसा और पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, चंबा के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच शुरू कर दी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Employee HRA Latest News: कर्मचारियों के इस भत्ते पर आया बड़ा अपडेट! पति को लाभ मिलने पर पत्नी होंगी अपात्र, सरकार ने संसद में प्रावधानों का किया खुलासा
- Dhamtari Funeral Dispute : रास्ते पर बैरिकेटिंग, 5 घंटे चला विवाद!.. ग्रामीण बोले- हम नहीं करने देंगे महिला का अंतिम संस्कार, जानिए क्यों नाराज थे लोग
- CM Yogi Adityanath Latest News: सीएम योगी ने मिटाया तीन पीढ़ियों का दर्द! 70 साल बाद शहीद जन्मभूमि में बना पुल, लोगों ने भीगी आंखों से दिया सीएम को धन्यवाद

Facebook


